CTET UPTET 2018 One Word Substitution Study Material in Hindi
CTET UPTET 2018 One Word Substitution Study Material in Hindi
वाक्यांश के लिए एक शब्द (One Word Substitution)
अनेक शब्दों के स्थान पर प्रयोग किया जाने वाला शब्द ‘वाक्यांश के लिए एक शब्द’ कहलाता है।

जैसे-‘जो बिना वेतन के कार्य करता है’,ऐसे शब्दों के प्रयोग से वाक्य विन्यास में सुविधा होती है, उसके लिए ‘अवैतनिक’ शब्द का प्रयोग किया जाता है। इसी प्रकार ‘जिसके आर-पार देखा जा सके’ उसे ‘पारदर्शी’ किया जाता है।
यहाँ कुछ ‘वाक्यांश के लिए एक शब्द’ की सूची दी जा रही है
वाक्यांश | एक शब्द |
जिसका आदि न हो | अनादि |
जिसका अन्त न हो | अनन्त |
जिसके आने की तिथि निश्चित न हो | अतिथि |
जिसे जीता न जा सके | अजेय |
जिसके समान कोई दूसरा न हो | अद्वितीय |
जिसकी कल्पना न की जा सके | अकल्पनीय |
कम खाने वाला | अल्पाहारी |
जिसका जन्म न हो सके | अजन्मा |
जिसकी तुलना न की जा सके | अतुलनीय |
जो कानून के विरुद्ध हो | अवैध |
बड़ा भाई | अग्रज |
जहाँ जाना संभव न हो | अगम |
जिसे कभी बुढ़ापा न आए | अजर |
जो आँखों के सामने न हो | अप्रत्यक्ष |
जो कभी मरता न हो | अमर |
अवसर के अनुसार बदल जाने वाला | अवसरवादी |
जो बात पहले कभी न हुई हो | अभूतपूर्व |
छोटा भाई | अनुज |
जो वाणी द्वारा व्यक्त न किया जा सके | अनिर्वचनीय |
अपनी प्रशंसा करने वाला | आत्मश्लाघी |
ईश्वर में विश्वास रखने वाला | आस्तिक
|
आदि से अन्त तक | आद्योपान्त |
आलोचना करने वाला | आलोचक |
जिसकी आयु लम्बी हो | दीर्घायु |
जो बहुत बोलता हो | वाचाल |
जो स्वयं पैदा हुआ हो | स्वयंभू |
जो किसी के पक्ष में न हो | तटस्थ |
जिसके हाथ में वज्र हो | वज्रपाणि |
जिसकी आत्मा महान हो | महात्मा |
जिसका रुप अच्छा न हो | कुरुप |
तीनों लोकों का स्वामी | त्रिलोकी |
जो अभी पैदा हुआ हो | नवजात |
जंगल में लगने वाली आग | दावाग्नि (दावानल) |