SSC CGL TIER 1 Energy Study Material In Hindi
SSC CGL TIER 1 Energy Study Material In Hindi
ऊर्जा

जिन संसाधनों का प्रयोग हम उद्योगो में मशीनों को चलाने, यातायात के साधनों को गति देने, कृषि को यान्त्रिक बनाने तथा घरेलू कामों के लिए करते हैं, उन्हें ऊर्जा के महत्वपूर्ण संसाधन कोयला, पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस तथा जल विद्युत हैं।
अनव्यकरणीय (Non-Renewable) ऊर्जा स्त्रोत कोयला, पेट्रोलियम, गैस एवं परमाणु ऊर्जा।
नव्यकरणीय (Renewable) ऊर्जा स्त्रोत फोटोबोल्टिक, सौरताप ऊर्जा, पवन ऊर्जा, जलविद्युत ऊर्जा, भूतापीय ऊर्जा, जैवद्रव्य ऊर्जा, ज्वारीय ऊर्जा एवं ओटेक ऊर्जा।
परम्परागत ऊर्जा कोयला, पेट्रोलियम, गैस।
अपरम्परगत ऊर्जा परमाणु ऊर्जा एवं सभी नव्यकरणीय ऊर्जा स्त्रोत।
- सन् 1897 में पहली बार दार्जिलिंग में बिजली की आपूर्ति शुरु हुई।
- सन् 1902 में, कर्नाटक के शिवसमुद्रम् में पनबिजली घर लगाया गया।
- हिमाचल प्रदेश, मेघालय, नागालैण्ड, सिक्किम और उत्तराखण्ड पूर्णतया जलविद्युत पर आश्रित हैं।
- देश में पनबिजली उत्पादन हेतु सन् 1975 में राष्ट्रीय पनबिजली नियम लिमिटेड (NHPC) की स्थापना की गई।
भारत सरकार की पहली बहुद्देशीय नदी घाटी परियोजना दामोदर घाटी निगम की स्थापना (झारखण्ड) सन् 1948 को की गई।
राष्ट्रीय पनबिजली निगम लिमिटेड (NHPC) द्वारा अब तक 8 पनबिजली परियोजनाओं का निर्माण किया जा चुका हैं।
Know Major Hydel Projects Of India SSC CGL TIER 1
भारत की प्रमुख पनबिजली परियोजनाएँ
परियोजना का नाम | राज्य |
बैरा सिडल | हिमाचल प्रदेश |
लोकटक | मणिपुर |
सलाल चरण | जम्मू-कश्मीर |
टनकपुर | उत्तराखण्ड |
चमेरा चरण | हिमाचल प्रदेश |
उड़ी | जम्मू-कश्मीर |
रंगित चरण | सिक्किम |
राष्ट्रीय ताप बिजली निगम (NTPC) द्वारा स्थापित गैस आधारित 7 संयुक्त चक्र परियोजनाएँ अन्ता (राजस्थान), औरैया (उत्तर प्रदेश), दादरी (उत्तर प्रदेश), कवास (गुजरात), गान्धार (गुजरात), कायमकुलम (केरल), फरीदाबाद (हरियाणा), ताप विद्युत ऊर्जा के प्रमुख स्त्रोत हैं। इसमें बिजली बनाने के लिए कोयला, डीजल एवं प्राकृतिक गैस का उपयोग किया जाता हैं।
SSC CGL Study Material Sample Model Solved Practice Question Paper with Answers