SSC CGL TIER 1 Troposphere of Earth Study Material in Hindi
SSC CGL TIER 1 Troposphere of Earth Study Material in Hindi : Lets start with Troposphere of Earth topic.
स्थलमण्डल
Know Troposphere Of Earth For SSC CGL TIER 1
पृथ्वी की सम्पूर्ण बाह्रा परत, जिस पर महाद्वीप एवं महासागर स्थित हैं स्थलमण्डल कहलाती है। पृथ्वी की अधिकतम ऊँचाई माउण्ट एवरेस्ट (8850 मी) तथा अधिकतम गहराई मेरियाना गर्त (11033 मी) है।

चट्टान
पृथ्वी की सतह का कठोर भाग चट्टान कहलाता है।
चट्टान के तीन प्रकार हैं 1. आग्नेय चट्टान 2. अवसादी 3. कायान्तरित चट्टान
- आग्नेय चट्टान यह मैग्मा तथा लावा के जमने से बनती है; जैसे-ग्रेनाइट, बैसाल्ट, पेग्माइट, डायोराइट ग्रेबो आदि।
- अवसादी चट्टान यह आग्नेय और रुपान्तरित चट्टानों के अपक्षय तथा अपरदन से प्राप्त पदार्थों के समूहन से निर्मित होती हैं; जैसे –बलुआ पत्थर, चूना पत्थर, स्लेट, कांग्लोमरेट इत्यादि।
- अवसादी चट्टानें परतदार होती हैं। इनमें वनस्पति एवं जीव जन्तुओं का जीवाश्म पाया जाता है। इन चट्टानों में लौह अयस्क फॉस्फेट, कोयला एवं सीमेण्ट बनाने की चट्टान पाई जाती हैं। खनिज तेल भी अवसादी चट्टानों में पाया जाता हैं।
- कायान्तरित चट्टान रुपान्तरित ताप, दाब एवं रासायनिक क्रियाओं के कारण आग्नेय एवं अवसादी चट्टानों से कायान्तरित चट्टान का निर्माण होता है।
शैल चक्र
- आग्नेय चट्टान जीवाश्म-रहित होती हैं
- यह आर्थिक रुप से बहुत सम्पन्न हैं। इसमें चुम्बकीय लोहा, निकिल, ताँबा, सीसा, जस्ता क्रोमाइट, मैंगनीज, सोना तथा प्लेटिनम पाए जाते हैं।
- बेसाल्ट में लोहे की सर्वाधिक मात्रा होती है इसके क्षरण से काली मिट्टी का निर्माण होता हैं।
- कोडरमा (झारखण्ड) में पाया जाने वाला अभ्रक इन्हीं शैलों में मिलता हैं।

रुपान्तरित चट्टानों के महत्वपूर्ण उदाहरण
Important Examples Of Converted Rocks For SSC CGL TIER 1
चट्टान | कायान्तरित |
आग्नेय | |
ग्रेनाइट | नीस |
साइनाइट | साइनाइट नीस |
ग्रेबो | सरपेंटाइन |
बेसाल्ट | सिस्ट |
बिटुमिनस | ग्रेफाइट |
अवसादी | |
सपिण्ड | सपिण्ड सिस्ट |
बलुआ पत्थर | क्वार्टजाइट |
शैल | स्लेट |
चूना पत्थर | संगमरमर |
लिग्नाइट कोयला | एन्थ्रोसाइट कोयला |
कायान्तरित | |
स्लेट | फाइलाइट |
फाइलाइट | सिस्ट |

See Also
SSC CGL Study Material Sample Model Solved Practice Question Paper with Answers