SSC CGL TIER 1 Vitamin Study Material In Hindi
SSC CGL TIER 1 Vitamin Study Material In Hindi
विटामिन

- विटामिन भोजन के जटिल कार्बनिक यौगिक है, जो स्वयं ऊर्जा उत्पन्न नहीं करते, परन्तु इनकी सूक्ष्म मात्रा शरीर में उपापचय के लिए आवश्यक है।
विटामिनों को दो समूहों में वर्गीकृत किया जाता है
- वसा में घुलनशील विटामिन A, B, E एवं K
- जल में घुलनशील विटामिन B कॉम्प्लैक्स एवं C
- प्रायोन्स प्रोटीन के गलत कुण्डलन से बनने वाले वे कण हैं, जो भेड़ तथा बकरी में स्क्रेपी रोग, मानव में कुरु तथा क्रुजफेल्ट जैकोब रोग पैदा करते हैं।
- कोलेजन जन्तु जगत की, जबकि रुबिस्को पादप जगत की प्रमुख प्रोटीन है।
- न्यूक्लिक अम्ल की खोज फ्रेडरिच मिशर ने 1868 में की थी।
- DNA की खोज वाट्सन एवं क्रिक ने की थी। इसके लिए उन्हें नोबेल पुरस्कार मिला।
- Z-DNA बाईं तरफ कुण्डलित होता है।
- विटामिन की खोज कैशीमीर फुंक ने की थी।
- विटामिन-A यकृत में संश्लेषित होती है।
Sources, Functions And Effect Of Deficiency Of Vitamins Study Material In Hindi
विटामिनों के स्त्रोत, कार्य एवं कमी के प्रभाव
नाम | स्त्रोत | कार्यिकी | कमी का प्रभाव |
| वसा में घुलनशील विटामिन | |||
| विटामिन-A (रेटिनॉल) | कैरोटिन रंगाओं से यकृत व आँतीय श्लेष्मा की कोशिकाओं में संश्लेषित, दूध, मक्खन, अण्डा, यकृत, मछली का तेल। | दृष्टि रंगाओं का संश्लेषण, एपिथीलियमी स्तरों की वृद्धि एवं विकास। | कॉर्निया व त्वचा की कोशिकाओं का शल्कोष्ट रंतौधी, कुंठित वृद्धि। |
| विटामिन-D (कैल्सीफेरॉल) | मक्खन, यकृत, मछली का तेल, गुर्दे, अण्डे, त्वचा और यीस्ट में सूर्य-प्रकाश में संश्लेषण। | कैल्सियम व फॉस्फोरस का उपापचय, हड्डियों और दाँतों की वृद्धि। | सूखा रोग, ऑस्टियोमैलेसिया। |
| विटामिन-E (टोकोफेरॉल) | तेल, गेहूँ, अण्डे की जर्दी, सोयाबीन। | कोशिका कला की सुरक्षा, जननिक एपिथीलियम की वृद्धि, पेशियों की क्रियाशीलता। | जनन क्षमता की कमी, जननांग तथा पेशी कमजोर। |
| विटामिन-K (नैफ्थोक्विनोन) | हरी पत्तियाँ, अण्डा, यकृत, टमाटर, गोभी, सोयाबीन, आँत के जीवाणु। | यकृत में प्रोथ्रॉम्बिन का संश्लेषण। | चोट पर रुधिर का थक्का न जमने से अधिक रुधिर स्त्राव। |
जल में घुलनशील विटामिन
नाम | स्त्रोत | कार्यिकी | कमी का प्रभाव |
| विटामिन-B1 (थायमीन) | अनाज, फलियाँ, सोयाबीन, दूध, यीस्ट, अण्डे, मांस। | कार्बोहाइड्रेट एवं अमीनो अम्ल उपापचय के लिए आवश्यक एन्जाइमों का सह-एन्जाइम। | बेरी-बेरी। |
| विटामिन-B2 (राइबोफ्लैविन) | पनीर, अण्डे, यीस्ट, हरी पत्तियाँ, मांस, यकृत। | उपापचय में महत्वपूर्ण सहएन्जाइमों, FAD तथा FMN का घटक। | कीलोसिस। |
| विटामिन-B3 (निकोटिनिक अम्ल) | यीस्ट, मांस, यकृत, मछली, अण्डे, दूध, मटर, मेवा, फलियाँ। | उपापचय में महत्वपूर्ण सह-एन्जाइमों, NAD तथा NADP का घटक | पेलाग्रा |
| विटामिन-B5 (पैन्टोथीनिक अम्ल) | अण्डे, जिगर, मांस, दूध, टमाटर, मूँगफली, गन्ना | अपचय के सहएन्जाइम-A का घटक | चर्म रोग, वृद्धि कम, बाल सफेद जनन क्षमता कम |
| विटामिन-B6 (पाइरोडॉक्सिन) | दूध, यीस्ट, अनाज, मांस, यकृत, मछली। | प्रोटीन उपापचय में आवश्यक एन्जाइमों का सह-एन्जाइम। | रक्तक्षीणता, चर्म रोग, पेशीय ऐंठन। |
| विटामिन-H (बायोटिन) | मांस, गेहूँ, अण्डा, मूँगफली, चॉकलेट, सब्जी, फल, यीस्ट। | वसीय एवं अमीनो अम्लों सहित कई अन्य पदार्थों की संश्लेषण अभिक्रियाओं में सह-एन्जाइम। | चर्म रोग, बालों का झड़ना |
| फोलिक अम्ल समूह | हरी पत्तियाँ, यकृत, सोयाबीन, यीस्ट, गुर्दे,फलियाँ, आँत के जीवाणु। | वृद्धि, रुधिराणुओं का निर्माण, DNA का संश्लेषण। | रुधिरक्षीणता, कुंठित वृद्धि |
| विटामिन-B12 (सायनोकोबालएमीन) | मांस, मछली, यकृत, अण्डा, दूध, आँत के जीवाणु। | वृद्धि रुधिराणुओं का निर्माण, न्यूक्लिक अम्लों का संश्लेषण। | रुधिरक्षीणता, तन्त्रिका तन्त्र की गड़बड़ियाँ |
| विटामिन-C (एस्कॉर्बिक अम्ल) | नींबू वंश के फल, टमाटर, सब्जियाँ, आलू, अन्य फल। | आन्तकोशिकीय सीमेण्ट, कोलैजन तन्तुओं, हड्डियों के मैट्रिक्स, दाँतों के डेन्टीन का निर्माण। | स्कर्वी रोग |
SSC CGL Study Material Sample Model Solved Practice Question Paper with Answers

