SSC CGL TIER 1 Water Study Material In Hindi
SSC CGL TIER 1 Water Study Material In Hindi
जल, H2O
- जल एक सार्वजनिक विलायक है तथा शरीर के तापमान को सन्तुलित रखता है क्योंकि इसकी विशिष्ट ऊष्मा उच्च होती है।
- इसका क्वथनांक 1000C तथा गलनांक 00C है।
- बर्फ का घनत्व जल की अपेक्षा कम होता है अत: यह जल पर तैरने लगती है।
मृदु जल (Soft Water) साबुन के साथ आसानी से झाग देता है।
कठोर जल (Hard Water) साबुन के साथ झाग नहीं देता है।
यह दो प्रकार का होता है
अस्थायी कठोर जल (Temporary Hard Water) इसमें कैल्सियम तथा इसमें मैग्नीशियम के बाइकार्बोनेट उपस्थित होते हैं। इसको उबालकर या इसमें कैल्सियम हाइड्रॉक्साइड की ज्ञात मात्रा मिलाकर (क्लार्क विधि), इसे मृदु जल में परिवर्तित किया जा सकता है।
- कठोर जल का प्रयोग कपड़े धोने व बायलर्स में नहीं किया जाता है।
स्थायी कठोर जल (Permanent Hard Water) इसमें कैल्सियम तथा मैग्नीशियम के सल्फेट व क्लोराइड उपस्थित होते हैं। इसमें सोडियम कार्बोनेट (Na2CO3), कैलगन अथवा जियोलाइट मिलाकर, इसे मृदु जल में परिवर्तित किया जा सकता है।
- कैलगन, सोडियम हेक्सोमेटाफॉस्फेट Na2[Na4(Po3)6] है।
- परम्यूटिट या जियोलाइट, जलयोजित सोडियम एल्युमीनियम सिलिकेट, Na2Al2Si2O8.xH2O है।
Heavy Water Study Material In Hindi
भारी जल
- यह ड्यूटीरियम ऑक्साइड (D2O) अर्थात् हाइड्रोजन के समस्थानिक का ऑक्साइड है। इसका अणुभार 20 है।
- इसका प्रयोग नाभिकीय रिऐक्टर में मन्दक के रुप में तथा हाइड्रोजन एवं इसके यौगिकों की अभिक्रियाओं की क्रियाविधि के अध्ययन में किया जाता है।
SSC CGL Study Material Sample Model Solved Practice Question Paper with Answers