Maxen Computer Education

68500 Assistant Teacher Bharti Environment Question Paper in Hindi

68500 Assistant Teacher Bharti Environment Question Paper in Hindi

68500 Assistant Teacher Bharti Environment Question Paper in Hindi

पर्यावरण एवं सामाजिक अध्ययन (Environment And Social Studies)

68500 Assistant Teacher Bharti Environment Question Paper in Hindi
68500 Assistant Teacher Bharti Environment Question Paper in Hindi

प्रश्न – ओजोन परत का क्षरण होने का प्रमुख कारण कौन सी गैस है?

उत्तर – क्लोरोफ्लोरोकार्बन।

प्रश्न – जीवमण्डल किस ग्रह का प्रमुख अंग हैं?

उत्तर – पृथ्वी का।

प्रश्न – पहले से ही की जा रही कृषि भूमि पर अधिक श्रम करके और अघिक उन्नत तकनीकों का प्रयोग करके खेती की जाती हैं, तो ऐसी खेती को कहा जाता है।

उत्तर – गहन कृषि

प्रश्न – कृषि विषय पर चर्चा करते समय हम एक शब्दावली का प्रयोग करते हैं, जिसे साधन- सुविधाओं के नाम से पुकारा जाता हैं। इसका तात्पर्य क्या हैं?

उत्तर – साधन-सुविधाओं से तात्पर्य हैं- पानी, उन्नत बीज, उर्वरक आदि।

प्रश्न – कृषि उत्पादन में वृद्धि किस विधि द्वारा सम्भव हैं?

उत्तर – गहन कृषि द्वारा।

प्रश्न – मानसूनी वर्षा का स्वरुप किस प्रकार का होता हैं?

उत्तर – अनिश्चित।

प्रश्न – आर्थिक गतिविधियों में सबसे व्यापक आर्थिक गतिविधि कौन-सी हैं?

उत्तर – कृषि।

प्रश्न – मानव भोजन की आवश्यकता की पूर्ति किस व्यवसाय से बड़ी मात्रा में करता हैं?

उत्तर – कृषि व्यवसाय से।

प्रश्न – केन्द्रीय सांख्यिकीय संगठन ने आंकड़ों को प्रदर्शित करने के लिए व्यवसायिक क्षेत्र को तीन भागों में विभाजित किया हैं, कृषि किस क्षेत्र का भाग है?

उत्तर – प्राथमिक क्षेत्र का।

प्रश्न – विनिर्माण उद्योग को किस क्षेत्र का दर्जा प्राप्त हैं?

उत्तर – द्वितीयक क्षेत्र।

प्रश्न – सेवा क्षेत्र को केन्द्रीय सांख्यिकीय संगठन ने कौन से क्षेत्र में सम्मिलित किया हैं?

उत्तर – तृतीयक क्षेत्र में।

प्रश्न – भारत की प्रचीनतम पर्वत श्रेणी कौन-सी हैं?

उत्तर – अरावली पर्वत श्रेणी।

प्रश्न – पूर्वोत्तर राज्यों में स्थित गारो, खासी, जयन्तिया पहाड़ियां किस पठार का भाग हैं?

उत्तर – दक्कन पठार का।

प्रश्न – कश्मीर और शेष भारत के मध्य कौन सा दर्रा अवस्थित हैं?

उत्तर – बनिहाल दर्रा।

ध्यान दें-

गारो, खासी, जयन्तिया पहाड़ियां पूर्वोत्तर राज्य में अवस्थित हैं। ये पहाड़ियां मेघालय राज्य में आच्छादित हैं और दक्कन पठार का भाग हैं।

प्रश्न – दक्षिण भारत में अवस्थित नीलगिरि और अन्नामलाई पहाड़ियों के बीच कौन सा दर्रा उपस्थित हैं?

उत्तर – पालघाट दर्रा।

प्रश्न – दक्षिण भारत की चोटियों में सर्वाधिक ऊंची चोटी कौन सी हैं?

उत्तर – अनाईमुडी।

प्रश्न – भारत की सबसे नई पर्वत श्रृंखला कौन सी हैं?

उत्तर – शिवालिक श्रेणी।

ध्यान दें-

भारत में सबसे प्राचीन पर्वत श्रेणी अरावली हैं जो कि गोंजवानालैण्ड का भाग हैं जबकि सबसे नवीन पर्वत श्रेणी शिवालिक हैं।

प्रश्न – दक्षिण भारत में पूर्वीघाट एवं पश्चिमी घाट को कौन सी पहाड़ियां जोड़ती हैं?

उत्तर – नीलगिरि पहाड़ियां।

प्रश्न – बारामूला दर्रा किस राज्य में स्थित हैं?

उत्तर – जम्मू एवं कश्मीर में।

प्रश्न – भारत की सबसे लम्बी नदी कौन सी हैं?

उत्तर – गंगा नदी।

प्रश्न – यमुना किसकी सहायक नदी हैं?

उत्तर – गंगा की।

ध्यान दें।

भारत की सबसे लम्बी नदी गंगा है जो कि उत्तर भारत में बहती हैं। यमुना नदी गंगा की सहायक नदी है जो कि इलाहाबाद जिले में गंगा से मिलती हैं।

प्रश्न – चम्बल नदी का उद्गम स्थल किस प्रदेश में हैं?

उत्तर – मध्य प्रदेश में।

प्रश्न – दक्षिण भारत की सबसे लम्बी नदी कौन सी हैं?

उत्तर – गोदावरी।

प्रश्न – ‘दक्षिण गंगा’ किस नदी को कहा जाता हैं?

उत्तर – कावेरी को।

प्रश्न – दक्षिण भारत की कौन सी नदी पूर्व से पश्चिम की ओर बहती हैं?

उत्तर – नर्मदा और ताप्ती नदी।

प्रश्न – कौन सी नदी डेल्टा नहीं बनाती हैं?

उत्तर – ताप्ती और नर्मदा।

ध्यान दें-

नर्मदा नदी का उद्गम स्थल मध्य प्रदेश की अमरकण्टक पहाड़ी हैं। यह पश्चिम की ओर बहती है और अरब सागर में गिरती है। यह नदी तीव्र ढाल के कारण डेल्टा न बनाकर एश्चुअरी बनाती है।

प्रश्न – नागार्जुन सागर बांघ किस नदी पर स्थित हैं?

उत्तर – कृष्णा नदी पर।

प्रश्न – हिमालय क्षेत्र में प्रवाहित होने वाली नदियां किस प्रकार का प्रवाह क्षेत्र बनाती हैं?

उत्तर – पूर्ववर्ती।

प्रश्न – चिल्का झील किस राज्य में अवस्थित हैं?

उत्तर – ओडिशा में।

प्रश्न – कोलेरु झील किस राज्य में अवस्थित हैं?

उत्तर – आन्ध्र प्रदेश में।

प्रश्न – गाँधी सागर बांध मध्य प्रदेश में अवस्थित हैं। यह किस नदी पर बना हैं?

उत्तर – चम्बल नदी पर।

प्रश्न – गोविन्द बल्लभ पंत सागर एक कृत्रिम झील है। यह किस नदी पर बनाया गया हैं?

उत्तर – रिहन्द नदी पर।

प्रश्न – भागीरथी तथा अलकन्नदा नदियों के संगम स्थल का क्या नाम हैं?

उत्तर – देव प्रयाग।

ध्यान दें-

गाँधी सागर बांध मध्य प्रदेश में चम्बल नदी पर अवस्थित है। इसी नदी पर आगे चलकर राजस्थान में जवाहर सागर व राणा प्रताप सागर बांध भी अवस्थित हैं, जबकि गोविन्द बल्लभ पंत सागर बांध सोन की सहायक नदी रिहन्द पर बना हैं, जो कि एक कृत्रिम झील है। यह परियोजना मध्य प्रदेश व उत्तर प्रदेश की संयुक्त परियोजना है।

प्रश्न – भारत की सबसे ऊंची चोटी K2 गाडविन आस्टिन हैं; यह किस पर्वत श्रेणी की चोटी हैं?

उत्तर – कराकोरम पर्वत श्रेणी।

प्रश्न – हिमालय पर्वत माला का लम्बाई में विस्तार किन दिशाओं में हैं?

उत्तर – पूर्व और पश्चिम में।

प्रश्न – विश्व की सबसे ऊंची चोटी कौन सी है?

उत्तर – एवरेस्ट।

प्रश्न – एवरेस्ट चोटी किस पर्वत श्रेणी का भाग हैं?

उत्तर – हिमालय का।

प्रश्न – हिमालय की सर्वोच्च चोटी एवरेस्ट किस देश का भाग हैं?

उत्तर – नेपाल।

ध्यान दें-

हिमालय विश्व की नवीन पर्वतमाला है जो कि एशिया में स्थित है। इस पर्वतमाला की सर्वोच्च चोटी एवरेस्ट है जो कि विश्व की भी सर्वोच्च चोटी है। यह नेपाल में अवस्थित है।

प्रश्न – फूलों की घाटी किस प्रदेश में हैं?

उत्तर – उत्तराखंड में।

प्रश्न – लोकटक झील किस घाटी में अवस्थित हैं?

उत्तर – मणिपुर घाटी में।

प्रश्न – उप हिमालय या बाह्र हिमालय किस पर्वत श्रेणी की संज्ञा हैं?

उत्तर – शिवालिक श्रेणी की।

प्रश्न – लद्दाख एवं जास्कर घाटियों के बीच किस नदी की घाटी स्थित हैं?

उत्तर – सिन्धु नदी की।

प्रश्न – भारत की जलवायु किस प्रकार की हैं?

उत्तर – मानसूनी।

प्रश्न – देश के अधिकांश भागों में वर्षा किन महीनों के बीच होती हैं?

उत्तर – जून से सितम्बर के दौरान।

प्रश्न – तमिलनाडु के तटीय प्रदेशों में वर्षा किस ऋतु में होती हैं?

उत्तर – शरद ऋतु में।

ध्यान दें-

भारत में अधिकांश वर्षा जून से सितम्बर के बीच होती हैं। इस वर्षा का कारण दक्षिण-पश्चिम मानसून है, जबकि तमिलनाडु के तटीय प्रदेशों में वर्षा शरद ऋतु में होती है जो कि उत्तर-पूर्व मानसून तथा लौटते मानसून के कारण होती हैं।

प्रश्न – भारत में सर्वाधिक वर्षा कहां होती हैं?

उत्तर – मासिनराम में।

प्रश्न – भारत में मासिनराम में सर्वाधिक वर्षा होती हैं, यह स्थान किस राज्य में हैं?

उत्तर – मेघालय में।

प्रश्न – भारत में प्रवेश करने वाले शीतोष्ण कटिबन्धीय चक्रवातों की उत्पत्ति किस सागर में होती हैं?

उत्तर – भूमध्य सागर में।

प्रश्न – दक्षिण-पश्चिम मानसूनों की समाप्ति भारत में कब होती हैं?

उत्तर – नवम्बर माह में।

प्रश्न – कौन सा संस्थान भारत के वनों का सर्वे करता हैं?

उत्तर – फारेस्ट सर्वे आफ इण्डिया।

प्रश्न – हिमालय पर्वतों पर किस प्रकार  की वनस्पतियाँ उगती हैं?

उत्तर – शीतोष्ण कटिबन्धीय।

प्रश्न – वन्य जीव संरक्षण अधिनियम कब पारित किया गया?

उत्तर – 1972 में।

प्रश्न – भारतीय वन्य जीव अनुसन्धान संस्थान कहां अवस्थित हैं?

उत्तर – देहरादून में।

प्रश्न – भारतीय वन्य जीव बोर्ड की स्थापना कब की गयी थी?

उत्तर – 1952 में।

ध्यान में-

वन्य जीव के संरक्षण हेतु 1972 ई. में भारतीय संसद द्वारा वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 पारित किया गया और इसके लिए एक अनुसन्धान संस्थान की स्थापना देहरादून में की गयी। वन्य जीवों के संरक्षण एवं सम्बन्धित योजनाओं के क्रियान्वयन की निगरानी एवं निर्देशन के लिए 1952 में भारतीय वन्य जीव बोर्ड की स्थापना की गयी।

प्रश्न – जैवमण्डल आरक्षित क्षेत्रों को आरक्षित करने का प्रमुख उद्देश्य क्या हैं?

उत्तर – जैव विविधता का संरक्षण।

प्रश्न – देश के पहले पर्यावरण अम्बेसडर कौन बनाये गये थे?

उत्तर – डॉ. अब्दुल कलाम।

प्रश्न – देश का सबसे बड़ा जैवमण्डल आरक्षित क्षेत्र कौन सा है?

उत्तर – कच्छ का रन (12454 वर्ग किमी.) गुजरात।

प्रश्न – भारत में अब तक कितने जैवमण्डल क्षेत्र आरक्षित किये जा चुके हैं?

उत्तर – 18।

प्रश्न – भारत के कितने जैवमण्डल आरक्षित क्षेत्र यूनेस्को की ‘मानव एवं जैवमण्जल कार्यक्रम’ की सूची में सूचीबद्ध हैं?

उत्तर – 10।

ध्यान दें-

भारत का सबसे बड़ा जैवमण्डल आरक्षित क्षेत्र कच्छ का रन है। अब भारत में जैवमण्डल आरक्षित क्षेत्रों की संख्या 18 हो गयी हैं, जिसमें से 10 स्थान यूनेस्को की मानव एवं पर्यावरण सूची में सम्मिलित किये गये हैं।

प्रश्न – विश्व की कुल जनसंख्या का लगभग कितना प्रतिशत उत्तरी गोलार्द्ध में रहता हैं?

उत्तर – 90 प्रतिशत।

प्रश्न – मनुष्य की मूल आवश्यकता क्या हैं?

उत्तर – आहार ग्रहण करना।

प्रश्न – खाद्य पदार्थों के प्राथमिक उत्पादक क्या हैं?

उत्तर – पौधे।

प्रश्न – किसी देश की जनसंख्या में वृद्धि का प्रमुख कारण क्या हैं?

उत्तर – उच्च जन्म दर।

प्रश्न – लवणीय मृदा में उगने वाले पादपों को क्या कहते हैं?

उत्तर – हेलोफाइट।

प्रश्न – वन के पेड़ों की छालों पर क्या उगते हैं?

उत्तर – लाइकेन।

प्रश्न – मरुस्थल में उगने वाले पौधे क्या कहलाते हैं?

उत्तर – जीरोफाइट।

प्रश्न – पादप वृद्धि हेतु सबसे उपयुक्त मृदा कौन सी है?

उत्तर – दोमट मिट्टी।

प्रश्न – पौधे किस प्रकार जल का अवशोषण करते हैं?

उत्तर – केशिकत्व द्वारा।

प्रश्न – प्रकृति में ऊर्जा का मुख्य स्त्रोत क्या हैं?

उत्तर – सूर्य।

Join Our CTET UPTET Latest News WhatsApp Group

Like Our Facebook Page

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *