68500 Assistant Teacher Bharti Prayaayavaachee Synonym Study Material in Hindi
68500 Assistant Teacher Bharti Prayaayavaachee Synonym Study Material in Hindi
पर्यायवाची (Synonym)
अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
Very Short Question Answer

प्रश्न – पर्यायवाची किसे कहते हैं?
उत्तर – पर्याय का अर्थ है बदले में आने वाला। जब दो शब्दों के अर्थों में समानता होती है, तो वे शब्द एक-दूसरे के पर्याय कहलाते हैं।
प्रश्न – ईश्वर शब्द का पर्याय इंगित कीजिए-
उत्तर – ईश, जगदीश, प्रभू, जगन्नाथ, परमेश्वर आदि ईश्वर के पर्याय हैं।
प्रश्न – खग का पर्यायवाची शब्द क्या हैं?
उत्तर – खग का पर्यायवाची शब्द विहग, पक्षी, द्विज, पखेरु आदि हैं।
प्रश्न – जाह्वी का पर्यायवाची शब्द क्या है?
उत्तर – जाह्वी का पर्यायवाची गंगा, सुरसरि, भागीरथी, देवपगा है।
प्रश्न – जल का पर्यायवाची शब्द क्या है?
उत्तर – जल का पर्यायवाची शब्द नीर, अम्बु, वारि, सलिल आदि है।
प्रश्न – कमल का पर्यायवाची शब्द है।
उत्तर – पुण्डरीक, जलज, पंकज, अम्बुज, सरोज आदि कमल के पर्यायवाची हैं।
प्रश्न – दिनकर का पर्यायवाची शब्द क्या है?
उत्तर – दिनकर का पर्यायवाची भानु, दिवाकर, भाष्कर, आदित्य, सूर्य है।
प्रश्न – कांता किसका पर्यायवाची शब्द हैं?
उत्तर – कांता स्त्री का पर्याय है।
प्रश्न – शचीपति किसका पर्यायवाची शब्द हैं?
उत्तर – शचीपति इन्द्र का पर्यायवाची शब्द है।
प्रश्न – विद्युत का पर्यायवाची शब्द क्या हैं?
उत्तर – विद्युत का पर्यायवाची शब्द दामिनी, चपला, बिजली, चंचला है।
प्रश्न – कूल का पर्यायवाची शब्द क्या हैं?
उत्तर – कूल का पर्यायवाची शब्द किनारा है।
प्रश्न – चतुरानन का पर्यायवाची शब्द क्या हैं?
उत्तर – ब्रह्रा का पर्यायवाची शब्द चतुरानन है।
प्रश्न – तुरंग का पर्यायवाची शब्द क्या है?
उत्तर – तुरंग का पर्यायवाची घोटक है।
प्रश्न – मारुत का पर्यायवाची शब्द क्या हैं?
उत्तर – मारुत, पवन का पर्यायवाची शब्द है।
प्रश्न – पद्माकर का पर्यायवाची शब्द क्या है?
उत्तर – पद्माकर, सरोवर का पर्यायवाची है।
प्रश्न – शारदा का पर्यायवाची शब्द क्या है?
उत्तर – वीणापाणि, शारदा का पर्यायवाची है।
प्रश्न – द्विरेफ का पर्यायवाची शब्द क्या है?
उत्तर – द्विरेफ का पर्यायवाची मधुप है।
विशिष्ट परीक्षा सामग्री
अमृत- अमिय, सुधा, मधु, सोम, अमी, पीयूष, जीवनोदक, सुरभोग
अरण्य- विपिन, अटवी, कानन, वन, जंगल, कांतार
अनुपम- अनोखा, अपूर्व, अदभु, अनूठा, अतुल, अद्वितीय, अनन्य
अश्व- बाजि, हय, घोटक, सैन्धव, तुरंग, रविपुत्र, घोड़ा
असुर- दानव, दनुज, निशाचर, राक्षस, रजनीचर, निशिचर, देवारि
अग्नि- आग, वह्रिन, पावक, अनल, धूमकेतु, कृशानु, दव, दाहन
अचल- शैल, नग, गिरि, महीधर, पर्वत, स्थिर, दृढ़
अतिथि- पाहुन, मेहमान, आगन्तुक, पाहुना, अभ्यागत
अप्सरा- सुरबाला, देवांगना, दिव्यांगना, सुरसुन्दरी, देवबाला
अपमान- अवमान, अनादर, बेइज्जती, तिरस्कार, उपेक्षा, निरादर
अर्जुन- पार्थ, भारत, गुडाकेश, गांडीवधारी, धनंजय, कौन्तेय
अधिकार- शक्ति, सामर्थ्य, क्षमता, दावा, हक, स्वत्व
अंगूठी- मुद्रिका, मुंदरी, मुद्रा, अंगुलिका
अज्ञानी- मूर्ख, मूढ़, अनजान, अनभिज्ञ
अमर- अमर्त्य, नित्य, अनश्वर, अक्षय
अधर- ओठ, ओष्ठ, रदच्छद, रदपट
अदृश्य- लुप्त, गायब, तिरोहित, अन्तर्धान, अस्त
अनिवार्य- आवश्यक, जरुरी, अपरिहार्य, बाध्यकर
असभ्य- बर्बर, गँवार, अशिष्ट, दु:शील
आँख- दृग, लोचन, नेत्र, दृष्टि, नयन, अक्षि, चक्षु, अम्बक, विलोचन
आम- रसाल, सहकार, अमृतफल, पिकवल्लभ, आम्र, पियम्बु, पिकप्रिय
आपत्ति- आपदा, विपदा, मुसीबत, विपत्ति
आनन्द- प्रसन्नता, मोद, प्रमोद, हर्ष, उल्लास, आह्लाद
आकाशगंगा- मंदाकिनी, सुरनदी, नभगंगा, स्वर्गनदी
आयुष्मान्- चिरायु, शतायु, दीर्घायु, दीर्घजीवी, चिरंजीवी
आज्ञा- अनुमति, स्वीकृति, मंजूरी, सहमति, इजाजत
आदि- प्रथम, आरंभिक, पहला, शुरु का, प्रारम्भिक
आहार- भोजन, खाना, खाद्य वस्तु, भोज्य सामग्री
आकाश- अम्बर, व्योम, गगन, नभ, अनन्त, शून्य, अंतरिक्ष
आलोचना- समीक्षा, टीका, समालोचना, टिप्पणी
आदित्य- दिनकर, दिवाकर, सूर्य, प्रभाकर, भाष्कर, रवि, भानु
आभूषण- भूषण, आभरण, अलंकार, जेवर, गहना
आंगन- प्रांगण, अजिर, बगर, आंगना
इन्द्रधनुष- शक्रचाप, सुरधनु, सप्तवर्ण, इनद्रायुध
ईर्ष्या- जलन, कुढ़न, द्वेष, डाह
इन्द्रपुरी- देवलोक, अमरावती, इन्द्रलोक, देवेन्द्रपुरी, सुरपुर
इन्द्राणी- शची, पुलोमजा, पौलोमी, इन्द्रवधू, मधवानी
इन्द्र- सुरपति, शचीपति, मधवा, शक्र, पुरन्दर, देवराज, अमरपति
ईमानदारी- सत्यनिष्ठा, सदाशयता, निष्कपटता, निश्छलता
ईश्वर- परमेश्वर, ईश, जगदीश, जगन्नाथ, प्रभु, त्रिलोकीनाथ
उत्तम- श्रेष्ठ, बढ़िया, उत्कृष्ट, प्रशस्त
उपेक्षा- अनासक्ति, लापरवाही, विराग, विरक्ति, उदासीनता
उन्नति- उत्थान, विकास, तरक्की, उत्कर्ष
उत्सव- मंगलकार्य, त्यौहार, पर्व, समारोह
उत्कंठा- आतुरता, उत्सुकता, लालसा, प्रबलेच्छा
उत्थान- आरोह, चढ़ाव, उत्कर्ष, उत्क्रमण
उत्कर्ष- उत्थान, उन्नति, अभ्युदय, आरोह, उत्क्रमण, उन्नति
उत्पत्ति- जन्म, उद्गम, उदभव, आविर्भाव
एकता- ऐक्य, एकरुपता, एकसूत्रता, अभिन्नता, अभेद
ऐश्वर्य- ऋद्धि, सम्पन्नता, वैभव, श्री, सम्पदा, समृद्धि
ओज- पराक्रम, बल, जोर, ताकत
ओठ- अधर, ओष्ठ, रदनच्छद, दंतच्छद
ओस- तुषार, तुहिनकण, हिमकण, हिमबिन्दु
कुबेर- धनद, किन्नरदेव, धनपति, यक्षराज
कपड़ा- वस्त्र, पट, चीर, अम्बर, वसन, परिधान
कारागार- बन्दीगृह, जेल, कारावास, कैदखाना
किरण- अंशु, रश्मि, कर, मरीचि, मयूख
कोकिल- पिक, कोयल, वनप्रिय, कोकिला
कबूतर- कपोत, रक्तलोचन, पारावत, हारीत
कंचन- सोना, स्वर्ण, कनक, हेम, सुवर्ण
कमल- जलज, पंकज, अम्बुज, सरोज, नलिन, अरविन्द, सरसिज, राजीव, अम्भोज, अम्बुज, पुण्डरीक
कल्पद्रुम- देववृक्ष, पारिजात, देवद्रुम, कल्पवृक्ष
कामदेव- मन्मथ, मदन, मनोज, अनंग, रतिपति, पंचशर, प्रद्युम्न, कुसुमेश, मनसिज, मकरध्वज, कन्दर्प, मीनकेतु
क्रोध- अमर्ष, रोष, आक्रोश, कोप, तैश
कुत्ता- श्यान, श्वा, कुक्कुर, शुनक, सारमेय
कृष्ण- श्याम, मुरलीधर, गिरिधर, बंशीधर, मधुसूदन, मुकुन्द, गोपीनाथ, वासुदेव, केशव, कन्हैया, माधव, राधारमण, ह्रषीकेश
कृतज्ञ- ऋणी, आभारी, अनुगृहीत, उपकृत, कृतार्थ
कन्या- बालिका, तनया, दुहिता, किशोरी, बाला
कार्तिकेय- षडानन, स्कंद, कुमार
कर- हाथ, हस्त, पाणि, बाँह, भुज
कटु- तीक्ष्ण, तीखा, कड़ा, परुष, कर्कश
कृत्रिम- दिखावटी, बनावट, नकली, अवास्तविक
कपट- धोखा, छल, फरेब, झांसा
कामुकता- लंपटता, व्यभिचारिता, विषयासक्ति, भोगासक्ति
किनारा- तार, कूल, छोर, तट, पुलिन, सिरा
खल- शठ, धूर्त, कुटिल, नीच, दुर्जन, अधम
गंगा- मन्दाकिनी, जाह्रवी, सुरसरि, देवनदी, भागीरथी, देवपगा, विष्णुपदी
गज- हस्ति, कुंजर, गयन्द, करि, मतंग, वितुंड, हाथी
गरुड़- खगेश, पन्नगारि, उरगारि, खगपति, सुपर्ण, नागान्तक, वैनतेय
गृह- घर, सदन, भवन, मन्दिर, धाम, निकेतन, आलय, निलय
गाय- सुरभि, गौरी, भद्रा, दोग्धी, गो, धेनु
गर्दभ- वैशाखनन्दन, रासभ, खर, धूसर, गधा, गदहा, चक्रीवान
गरीब- निर्धन, दरिद्र, अकिंचन, दीन, कंगाल
गणेश- गजानन, गणपति, लम्बोदर, विनायक, गजबदन, हेरम्ब, विघ्नविनाशक, भवानीनन्दन, गिरिजानन्दन, गौरीसुत, लम्बतुण्ड
चन्द्रमा- सुधाकर, शशांक, राकापति, रजनीपति, निशानाथ, सुधांशु, निशापति, शशि, विधु, इन्दु, मृगांक, कलानिधि
चमक- ज्योति, प्रभा, द्युति, कान्ति, शोभा, छवि, आभा, प्रकाश
चतुर- निपुण, प्रवीण, पटु, कुशल, सयाना, नागर
चक्षु- अक्षि, दृग, लोचन, आँख, नयन
चाँदनी- कौमुदी, ज्योत्स्ना, चन्द्रिका
चंदन- मलय, हरिगंध, दिव्यगंध, मलयज, गंधसार
चपला- विद्युत, बिजली, चंचला, दामिनी, तड़ित
जल- अम्बु, वारि, नीर, उदक, तोय, सलिल
जानकी- सीता, वैदेही, जनकसुता, जनक तनया, जनकात्मजा
जंगल- विपिन, कानन, वन, अरण्य, अटवी, कांतार
जगत- विश्व, संसार, भव, जग लोक, दुनिया, भुवन, मृत्युलोक
जुगनू- सूर्यतनया, सूर्यसुता, कालिन्दी, यमुना, रवितनया, रविनंदिनी
झरना- प्रताप, निर्झर, स्त्रोत, उत्स, जलप्रभात, प्रस्त्रवण
झोपड़ी- कुटी, कुटिया, पर्णकुटी, कुंज, मड़हा, छानी
तम- अन्धकार, तिमिर, ध्वान्त, अंधेरा, तमिस्त्रा
तालाब- सर, जलाशय, तडाग, पुष्कर, ह्रदि, सरोवर, कासार, पोखर
तरुणी- युवती, मनोज्ञा, सुन्दरी, प्रमदा, रमणी
तिरस्कार- उपेक्षा, अपमान, निरादर, बेइज्जती, अवमानना
तानाशाह- अधिनायक, निरंकुश, शासक, डिक्टेटर
तोता- शुक, कीर, सुआ, सुग्गा, दाडिमप्रिय
तरु- वृक्ष, विटप, पेड़, पादप, द्रुम
तलवार- कृपाण, खड्ग, चन्द्रहास, असि, करवाल, शमशीर
थल- पृथ्वी, धरती, जमीन, धरा, भूतल, भूमि
दास- अनुचर, सेवक, भृत्य, किंकर, परिचारक
दीपक- चिराग, दीया, दीप, प्रदीप, गृहमणि
दु:ख- पीड़ा, कष्ट, क्लेश, यातना, व्यथा, उद्वेग, विषाद, वेदना
दामिनी- चपला, तड़ित, प्रभा, विद्युत, बिजली
दासी- अनुचरी, सेविका, किंकरी, परिचारिका, भृत्या
दुर्गा- सिंहवाहिनी, चण्डिका, भवानी, कल्याणी, धात्री, अभया
द्रौपदी- द्रुपदसुता, पांचाली, याज्ञसेनी, कृष्णा
दैत्य- दनुज, दानव, दैतेय, असुर, सुरारि, रजनीचर
दूध- पय, क्षीर, दुग्ध, पीयूष, अमृत
दीपावली- दीपमाला, दीपोत्सव, दीवाली, दीपमालिका
दर्पण- शीशा, प्रतिमान, मुकुर, आदर्श, आईना, आरसी
देवता- आदित्य, अमर्त्य, गीर्वाण, देव, अमर, सुर, विबुध, निर्जर
दिन- दिवा, दिवस, वासर, अहन, वार
दाँत- रद, रदन, द्विज, दशन, दंत
द्वेष- शत्रुता, बैर, दुश्मनी, विरोध
धन- द्रव्य, दौलत, पैसा, माल, सम्पदा, वित्त
धनुष- सरासन, कोदण्ड, चाप, धनु, कमान, पिनाक
धूप- आतप, द्योप, घाम
धन्यवाद- आभार, कृतज्ञता, शुक्रिया
धनञ्जय- पार्थ, कौन्तेय, गुडाकेश, अर्जुन, गांडीवधर
नियति- प्रारब्ध, भवितव्यता, भाग्य, भावी, होनी
नाव- तरिणि, नौका, डोंगी, नैया, जलयान, जलपात्र, तरी
नमक- लवण, रामरस, लोन, नोन
नदी- सरिता, निर्झरिणी, तरंगिनी, पयस्विनी, तटिनी, अपगा
पत्थर- पाषाण, पाहन, शिला, प्रस्तर, उपल
पण्डित- सुधी, विद्वान, कोविद, बुध, धीर, मनीषी, विलक्षण
पत्नी- भार्या, दारा, सहगामिनी, गृहिणी, वधू, प्राण्प्रिय, वल्लभा
पताका- झण्डा, ध्वजा, ध्वज, निशान, फरहरा
पवन- वायु, समीर, अनिल, हवा, मारुत, प्रभंजन
पक्षी- खग, विहग, पतंग, अंडज, नभजर, परिन्दा
पत्ता- पल्लव, पर्ण, दल, पत्र, किसलय
पटु- प्रवीण, दक्ष, निपुण, कुशल, होशियार
पुत्र- बेटा, तनुज, सुत, आत्मज, तनय
परतन्त्र- पराधीन, परवश, पराश्रित, गुलाम, अधीन
पार्वती- गिरिजा, शैलसुता, अम्बिका, भवानी, गौरी, उमा
पिता- तात, जनक, जनयिता, बाप, पितृ
पर्वत- भूधर, गिरि, महीधर, शैल, नग, मेरु, तुंग, अचल
पल्लव- किसलय, पर्ण, पत्ती, कोंपल, पात
पुत्री- तनया, आत्मजा, दुहिता, सुता, बेटी
प्रगति- विकास, उन्नति, श्रीवृद्धि, तरक्की
प्रख्यात- प्रसिद्ध, विख्यात, मशहूर, यशस्वी, विश्रुत, नामी
प्रिया- प्रेयसी, प्यारी, वल्लभा, प्रियतमा, प्रेमिका
प्रेम- स्नेह, अनुराग, ममता, दुलार, प्रीति
प्रभात- ऊषाकाल, अरुणोदय, प्रात:
फूल- पुष्प, कुसुम, पुहुप, सुमन, प्रसून
बन्दर- कपि, मर्कट, वानर, कपीश, शाखामृग
बाघ- व्याघ्र, शार्दूल, चित्रक, व्याल, हिंस्त्रक
बादल- मेघ, जलधर, वारिद, नीरद, वारिधर, अम्बुद
बालिका- गौरी, कन्या, बेटी, कुमारी, किशोरी
बिजली- चपला, दामिनी, सौदामिनी, विद्युत, क्षणप्रभा
ब्राह्राण- विप्र, द्विज, भूसुर, भूदेव, बाभन
ब्रह्राण्ड- दुनिया, जगत, विश्व, संसार, जगती
ब्रह्रा- स्वयंभू, चतुरानन, पितामह, विधि, विधाता, विरंचि, सृष्टिकर्ता
बगीचा- बाग, उपवन, वाटिका, उद्यान, निकुंज
बचपन- बालपन, लड़कपन, बाल्यावस्था, बचपना
बसन्त- ऋतुराज, ऋतुपति, मधुमास, कुसुमाकर
भारती- वाणी, वागीश, वागेश्वरी, शारदा, वीणावादिनी
भारत- जम्बू द्वीप, हिन्दुस्तान, भारतखण्ड, आर्यावर्त
भव्य- शानदार, रमणीय, दिव्य, मनोहर
भ्रमर- अलि, मधुकर, मधुप, चंचरीक, सारंग, भृंग, द्विरेफ, मिलिन्द
भोला- सरल, सीधा, निष्कपट, निश्छल, अकुटिल
भय- त्रास, भीति, डर, खौफ, आतंक
मोक्ष- कैवल्य, मुक्ति, सद्गति, निर्वाण, परमपद
मित्र- सखा, सुह्रद, दोस्त, यार, सहचर
मुख- आनन, बदन, चेहरा, मुखड़ा, मुँह
मोर- मयूर, सिखी, ध्वजी, नीलकण्ठ, शिखण्डी, कलापी
मैना- सारिका, कलहप्रिया, मधुरलापा, चित्रलोचना
मुर्गा- कुक्कुट, चरणायुध, अरुणाशिखा, ताम्रचूड
मुनि- योगी, तापस, व्रती, तपस्वी, साधु, यती, संन्यासी, संत
मदिरा- मद्य, हाला, सुरा, शराब, आसव, मधु
महारानी- पटरानी, राजरानी, महिषी, सम्राज्ञी
माया- छल, प्रपंच, धोखा, प्रवंचना, छलना
मछली- मीन, मत्स्य, जल-जीवन, झष, अंडभव, शफरी
मनोहर- मंजु, चारु, सुन्दर, मनोज्ञ, मोहक, मनोरम
माँ- अम्बा, अम्बिका, मैया, जननी, माता, धात्री, जनयित्री
यमुना- सूर्यतनया, तरणि तनूजा, भानुजा, कालिन्दी, सूर्यसुता
यश- ख्याति, नाम, प्रसिद्धि, कीर्ति
युवती- सुन्दरी, श्यामा, किशोरी, रमणी, तरुणी, नवोढ़ा
यम- धर्मराज, काल, मृत्युपति, यमराज, श्राद्धदेव, दण्डधर, यमुना
राजा- भूपति, भूप, महीप, नृप, नरपति, नरेश, भूपाल, नरेन्द्र
रंक- निर्धन, अकिंचन, दरिद्र, कंगाल, धनहीन
रात्रि- राका, निशा, रजनी, रैन, यामिनी, विभावरी
रमा- श्रीकमला, कमलासना, विष्णुप्रिया, इन्दिरा, लक्ष्मीकान्ता
राजमहल- राजभवन, राजप्रासाद, राजमन्दिर
राधा- हरिप्रिया, राधिका, वृषभानुजा, बृजरानी
राम- रघुपति, राघव, रघुनन्दन, रघुवर, सीतापति, जानकीवल्लभ
रावण- लंकेश, लंकापति, दशानन, दसशीस, दसकंठ, दसकंधर
रश्मि- कर, अंशु, मरीच, मयूख, किरण
लक्ष्मण- लखन, शेषावतार, सौमित्र, शेष, अनंत, रामानुज
लज्जा- व्रीड़ा, संकोच, लाज, हया, शर्म
वस्त्र- पट, परिधान, अम्बर, वसन, चीर, कपड़ा
वाणी- वचन, गिरा, भारती, भाषा, बोली
विद्वान- कोविद्, विज्ञ, सुधी, विशारद
वल्लभ- पति, प्रियतम, प्राणेश्वर, प्रिया, प्राणनाथ
वृक्ष- द्रुम, पेड़, पादप, शाखी, तरु, विटप, गाछ
वायु- अनिल, समीर, पवन, हवा, वात, मरुत
वज्र- अशनि, कुलिश, दम्भोलि, पवि, कुलिस
बाण- इषु, शिलीमुख, विशिख, सर, नाराच
विष- गरल, कालकूट, जहर, हलाहल
विद्युत- चपला, बिजली, चञ्चला, तड़ित, दामिनी, क्षणप्रभा, कारका
वन- अरण्य, कानन, विपिन, जंगल, अटवी, कांतार
विष्णु- दैत्यारि, दामोदर, मधुरिपु, पुण्डरीकाक्ष, श्रीपति, उपेन्द्र, चक्रापाणि, चतुर्भुज, विश्वम्भर, गरुणध्वज, अच्युत, मुकुन्द, केशव, माधव
शंकर- शंभु, भोले, त्रिपुरारि, महादेव, देवाधिदेव, कैलाशपति, शिव, नीलकंठ
शहद- पुष्परस, मकरन्द, मधु, पुष्पासव, आसव
शेषनाग- व्याल, नाग, भुजंग, उरग, पन्नग, फणीश
शोभा- सौन्दर्य, सुषमा, मनोहरता, छटा, सुन्दरता
शरीर- काया, गात्र, वपु, तन, अंग, देह, बदन
समुद्र- जलधि, रत्नाकर, अम्बुधि, नीरनिधि, सिन्धु, पयोधि, पयोनिधि, उदधि, वारीश, सागर
संन्यासी- दण्डी, वैरागी, विरत, त्यागी, परिव्राजक
संध्या- सायंकाल, दिनावसान, सायं, दिनांत, गोधूलि
सखी- सहचरी, सहेली, आली, सजनी
सरस्वती- ब्राह्री, भारती, वाक्, भाषा, गिरा, शारदा, वीणापाणि, वागीशा
सुगन्ध- सुवास, खुशबू, महक, परिमल, इष्टगंध, सुरभि
अग्नि- आग, वहिन, पावक, अनल, धूमकेतु, कृशानु, दव, दाहन, ज्वाला, वैश्वानर, हुताशन
अचल- शैल, नग, गिरि, महीधर, पर्वत, स्थिर, दृढ़
अतिथि- पाहुन, मेहमान, आगन्तुक, पाहुना, अभ्यागत
सम्राट- अधिपति, राजाधिराज, अधिश्वर, शहंशाह, महाराजाधिराज
सोना- स्वर्ण, कनक, हिरण्य, हेम, सुवर्ण, कंचन
स्त्री- नारी, अबला, वनिता, महिला, रमणी, कामिनी
सूर्य- तरणि, आदित्य, दिवाकर, भाष्कर, प्रभाकर, मार्तण्ड, दिनकर
सिंह- नाहर, वनहरि, केशी, व्याघ्र, मृगारि, मृगेन्द्र, केसरी, शेर, मृगराज, पुण्डरीक, शार्दूल, वनराज, व्याघ्र
हिरन- मृग, सारड्ग, हरिण, कुरंग, सुरभी
हवा- अनिल, पवन, वायु, समीर, बयार, मारुत
हाथ- कर, पाणि, बाहु, भुजा, हस्त
हनुमान- मारुति, महावीर, कपीस, पवनसुत, कपीश्वर, बजरंगबली, अंजनीनंदन, पवनपुत्र, आंजनेय
हिमालय- हिमपति, नगराज, नगपति, हिमाद्रि, हिमाचल, हिमगिरि