68500 Assistant Teacher Written Exam Forest Environment Study Material in Hindi
68500 Assistant Teacher Written Exam Forest Environment Study Material in Hindi
वन एवं पर्यावरण (Forest And Environment)
- मैंग्रोव वनस्पति का सर्वाधिक क्षेत्र सुंदरबन डेल्टा में पाया जाता है।
- यहां के वनों में सुंदरी वृक्ष विशेष रुप से उल्लेखनीय हैं।
- वन अनुसंधान संस्थान की स्थापना उत्तराखंड के देहरादून जिले में वर्ष 1906 में की गई थी।
- ‘वर्ल्ड वाइल्जलाइफ फंड’ (W.F.) ने वर्ष 1961 में अपनी स्थापना से ही संगठन के प्रतीक चिन्ह् के रुप में जाइंट पांडा (Giant Panda) को अपनाया है।

- यूनेस्को द्वारा प्रमाणित क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का वृहत्तम जैव मंडलीय निधि गल्फ ऑफ मन्नार है।
- अप्रैल, 1973 में ‘बाघ परियोजना’ (Project Tiger) प्रारंभ की थी, जिसका उद्देश्य बाघ को समाप्त होने से बचाना था।
- भारत का सबसे बड़ा बाघ आवास आंध्र प्रदेश/तेलंगाना का नागार्जुन सागर श्री शैलम टाइगर रिजर्व है।
- गिर राष्ट्रीय उद्यान गुजरात के जूनागढ़ में स्थित है। यह एशियाटिक शेर के निवास स्थल के लिए प्रसिद्ध है।
- केवलादेव घाना राष्ट्रीय उद्यान जिसे पूर्व में भरतपुर पक्षी अभयारण्य के नाम से जाना जाता था। भरतपुर (राजस्थान) में स्थित है।
- ‘सलीम अली राष्ट्रीय उद्यान’ (Salim Ali National Park) जम्मू एवं कश्मीर में स्थित है।
राष्ट्रीय पार्क | राज्य |
कार्बेट | उत्तराखंड |
बांदीपुर | कर्नाटक |
मानस | असम |
रणथम्भौर | राजस्थान |
सिमलीपाल | ओडिशा |
सुंदरबन | प. बंगाल |
कान्हा | मध्य प्रदेश |
मेलघाट | महाराष्ट्र |
पेरियार | केरल |
सरिस्का | राजस्थान |
दुधवा कतरनीघाट | उत्तर प्रदेश |
बांधवगढ़ | मध्य प्रदेश |
भद्रा | कर्नाटक |
अन्नामलाई | तमिलनाडु |
काजीरंगा | असम |
सह्राद्रि | महाराष्ट्र |
बोर | महाराष्ट्र |
राजाजी | उत्तराखंड |
- जट्रोफा, पौंगामिया और सूरजमुखी की खेती बायोडीजल के लिए की जा सकती है।
- पांच मौसमों का बाग महरौली के समीप स्थित है।
अभयारण्य/राष्ट्रीय उद्यान | मुख्य संरक्षित वन्य पशु |
काजीरंगा | गैंडा |
गिर | शेर |
सुंदरबन | बाघ |
पेरियार | हाथी |
- भारत का राष्ट्रीय सामुद्रिक पार्क कच्छ में स्थित है।
- पेरियार गेम अभयारण्य जंगली हाथियों के लिए प्रसिद्ध है।
- चिनार वन्य जीव विहार केरल में अवस्थित है।
- तमिलनाडु का पक्षी विहार कारीकिली में अवस्थित है।
- एक सींग वाला गैंडा पश्चिम बंगाल एवं असम में पाया जाता है।
- राजीव गांधी राष्ट्रीय उद्यान कर्नाटक में अवस्थित है।
- ‘फूलों की घाटी’ उत्तराखंड में अवस्थित है।
- राजस्थान में राज्य में साइबेरियन सारस के लिए आदर्श प्राकृतिक निवास है।
- भारत का प्रथम तितली उद्यान बन्नरघट्टा जैविकी उद्यान, बंगलुरु में स्थित है।
जैवमंडल स्थल | स्थापना वर्ष |
नीलगिरि | 1986 |
नंदा देवी | 1988 |
सुंदरबन | 1989 |
कंचनजंगा | 2000 |
- भारत में अवस्थापित होने वाला पहला राष्ट्रीय उद्यान कार्बेट राष्ट्रीय उद्यान है।
- पेयजल को जीवाणुरहीत करने के लिए क्लोरीन गैस एवं ब्लीचिंग पाउडर का उपयोग किया जाता है।
- वर्ष 2041-15 के केंद्रीय बजट में ‘नमामि गंगे’ नामक एक एकीकृत गंगा विकास परियोजना की घोषणा की गई।
- राष्ट्रीय गंगा नदी बेसिन प्राधिकरण (NGRBA) का गठन 20 फरवरी, 2009 को किया गया है।
- प्रख्यात कृषि वैज्ञानिक एम.एस. स्वामीनाथन को संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) द्वारा ‘फादर ऑफ इकोनॉमिक इकोलॉजी’ की उपाधि दी गई है।
- हरित क्रांति में विशेष योगदान देने के कारण नार्मन बोरलॉग के नाम से कृषि क्षेत्र में बोरलॉग पुरस्कार दिया जाता है।
पर्यावरण आंदोलन | संबंधित व्यक्ति |
एपिको आंदोलन | पी. हेगड़े |
चिपको आंदोलन | एस.एल.बहुगुणा |
नर्मदा बचाओ आंदोलन | मेधा पाटकर |