CTET UPTET One Word Substitution Practice Mock Question Answer Paper in Hindi
CTET UPTET One Word Substitution Practice Mock Question Answer Paper in Hindi

- ‘जिसके समान कोई दूसरा न हों’ उसे क्या कहेंगे?
- शक्तिशाली
- प्रतिभाशाली
- अद्वितीय
- पराक्रमी
- ‘आवश्यकता से अधिक धन का त्याग’ क्या कहलाता है?
- अपरिगृहण
- अपरिग्रह
- इन्द्रियनिग्रह
- परिग्रह
- ‘जिसके पास कुछ भी न हो’, उसे कहेंगे
- गरीब
- दरिद्र
- अकिंचन
- विनीत
- ‘जिसका ज्ञान इन्द्रियों द्वारा न हो’ उसे कहेंगे
- इन्द्रियरहित
- मतिहीन
- इन्द्रीमय
- अगोचर
- ‘जिसे जीता न जा सकता हो’
- अभय
- अजेय
- विजय
- इनमें से कोई नहीं
- ‘सबसे प्रथम गिना जाने वाला’ कहलाता है
- प्रथम
- अग्रज
- आरम्भ
- अग्रगण्य
- ‘वह कवि जो तत्काल कविता करने में कुशल हो’
- सुकवि
- महाकवि
- आशुकवि
- राजकवि
- ‘आरम्भ से अन्त तक’ को क्या कहेंगे?
- आरम्भिक
- आद्योपन्त
- आद्योपान्त
- सम्पूर्ण
- ‘जिसे मापा न जा सकता हो’
- अमापित
- अपर
- अनुपेय
- अपरिमेय
- ‘परम्परागत उक्ति’ को कहते हैं
- अनुश्रुति
- सुक्ति
- विरक्ति
- इनमें से कोई नहीं
- ‘जिस स्त्री ने कभी सूर्य नहीं देखा’, उसे कहेंगे
- असूर्यपश्या
- अनूढ़ा
- सूर्यपुत्री
- असूर्ययश्मा
- ‘जिसका कोई शत्रु पैदा ही न हुआ हो’, कहलाता है
- स्कन्दगुप्त
- अजातशत्रु
- अजानबाहु
- अजेय
- ‘धन को व्यर्थ ही खर्च करने वाला’ होता है
- व्ययी
- धनिक
- मितव्ययी
- अपव्ययी
- ‘जिसके हस्ताक्षर नीचे अंकित होंֹ’
- अधोहस्ताक्षर
- हस्ताक्षरित
- अधोहस्ताक्षरकर्ता
- अनुमोदन
- ‘बरसात बिल्कुल न होना’ कहलाता है
- अनवृष्टि
- अल्पवृष्टि
- अनासृष्टि
- अनावृष्टि
- ‘सरकार के प्रयास से जारी होने वाली सूचना’ कहलाती है
- संसूचना
- अध्यादेश
- राज्यादेश
- अधिसूचना
- ‘जो किसी के प्रति आसक्त होता है’
- आसक्ति
- आस्थावान
- अनुरक्त
- विरक्त
- ‘बहुत दान देने वाले’ को क्या कहेंगे?
- दानी
- औढरदानी
- दीनदयाल
- दानवीर
- ‘जो शीघ्र प्रसन्न हो जाये’, उसे कहेंगे
- प्रसन्नचित्त
- प्रसून
- प्रसन्ना
- आशुतोष
- ‘जिसकी भुजाएँ घुटनों तक लम्बी हों’ उसे कहते हैं
- अजानबाहु
- आजानुबाहु
- समबाहु
- विषमबाहु
- ‘आघ्रेय’ का अर्थ होता है
- सुगन्धित पदार्थ
- सुगन्धहीन पदार्थ
- जिसे सूँघा न जा सके
- जिसे सूँघा जा सके
- ‘जिसकी इच्छा की गई हो’, वह कहलाता है
- इच्छित
- ईप्सित
- आकांक्षा
- महत्वाकांक्षा
- ‘जो इन्द्र पर विजय प्राप्त कर चुका हो’
- इन्द्रजेय
- इन्दु
- जितेन्द्रिय
- इन्द्रजीत
- ‘घटनाओं का कालक्रम से किया गया वर्णन’ कहलाता है
- इतिवृत
- कहानी
- संस्मरण
- नाटक
- ‘जो दोनों में निष्ठा रखता हो’
- निष्ठावान
- निर्जरा
- निर्लिप्त
- उभयनिष्ठ
- ‘इन्द्रियों को भ्रमित करने वाला’ कहलाता है
- एन्द्रिक
- ऐन्द्रजालिक
- इन्द्रिलोलुप
- इनमें से कोई नहीं
- ‘धर्मपत्नी से उत्पन्न पुत्र’ को कहते हैं
- धर्मपुत्र
- औरस
- बलशाली
- तेजस्वी
- ‘काँटों से भरा हुआ’ कहलाता है
- कंटक
- कंटका
- गुलदस्ता
- कंटकाकीर्ण
- ‘अपने ही कुल के नाशक’ को कहते हैं
- वंशज
- कपूत
- कुलटा
- कुलांगार
- ‘कुश की नोक-सी तीखी बुद्धि’ को कहते हैं
- विद्वान्
- कुशा
- कुशाग्रबुद्धि
- मंदबुद्धि
- ‘शुद्ध आत्मा’ का मनुष्य कहलाता है
- पवित्र
- दार्शनिक
- कृतात्मा
- शुद्धोधन
- ‘उपकार को भूल जाने वाला’ व्यक्ति होता है
- कृतज्ञ
- कृतकृत्य
- दुष्ट
- कृतघ्न
- ‘उपकार को याद रखने वाला’ व्यक्ति कहलाता है
- कृतज्ञ
- कृतघ्न
- कर्मठ
- कृतकृत्य
- ‘गंगा से उत्पन्न’ होने वाले को कहते हैं
- गांगेय
- गंगू
- गंगपुत्र
- गंगीय
- ‘सायंकाल गायों के चरकर लौटाने का समय’ कहलाता है
- संध्या
- गोधूलि
- गोधूम
- गोकाल
CTET UPTET One Word Substitution Answer in Hindi
1.(3) 2.(2) 3.(3) 4.(4) 5.(2) 6.(4) 7.(3) 8.(3) 9.(4) 10.(1) 11.(1) 12.(2) 13.(4) 14.(3) 15.(4) 16.(4) 17.(3) 18.(2) 19.(4) 20.(2) 21.(4) 22.(2) 23.(4) 24.(1) 25.(4) 26.(2) 27.(2) 28.(4) 29.(4) 30.(3) 31.(4) 32.(4) 33.(1) 34.(1) 35.(2)