Maxen Computer Education

68500 Assistant Teacher Bharti Shabd Roop Study Material in Hindi

68500 Assistant Teacher Bharti Shabd Roop Study Material in Hindi

68500 Assistant Teacher Bharti Shabd Roop Study Material in Hindi

शब्द रुप

68500 Assistant Teacher Bharti Shabd Roop Study Material in Hindi
68500 Assistant Teacher Bharti Shabd Roop Study Material in Hindi

अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

Very Short Question Answer

प्रश्न – उत्पत्ति के अनुसार शब्द के कितने भेद हैं?

उत्तर – उत्पत्ति की दृष्टि से शब्दों के चार रुप हैं- 1. तत्सम, 2. तदभव, 3. देशज और 4. विदेशी।

प्रश्न – देशज शब्द किसे कहते हैं?

उत्तर – ऐसे शब्द जिनके बारे में यह ज्ञान होता है कि वे किस भाषा से लिए गए हैं, उन्हें देशज कहते हैं। ऐसे शब्दों को हम सामान्य तौर पर बोलचाल की भाषा में प्रयोग करते हैं। यथा-लोटा, डिब्बा इत्यादि।

प्रश्न – विदेश शब्द किसे कहते हैं?

उत्तर – ऐसे शब्द जो विदेशी भाषाओं से ज्यों-के-त्यों या परिवर्तित रुप में हिन्दी में प्रयोग में लाए जाते हैं, विदेशी शब्द कहलाते हैं।

प्रश्न – विदेशी भाषा से हिन्दी भाषा में सर्वाधिक शब्द किस भाषा से आए?

उत्तर – विदेशी भाषाओं में सर्वाधिक शब्द फारसी भाषा से आए हैं।

प्रश्न – ‘आराम’ शब्द किस विदेशी भाषा से आया है?

उत्तर – आराम शब्द फारसी भाषा का है।

प्रश्न – रचना के अनुसार शब्द रुप के कितने प्रकार हैं?

उत्तर – रचना के अनुसार शब्द रुप तीन प्रकार के होते हैं- रुढ़ शब्द, यौगिक शब्द तथा योगरुढ़ शब्द।

प्रश्न – महादेव कौन-सा शब्द है?

उत्तर – महादेव यौगिक शब्द है। यह दो शब्दों महा तथा देव से मिलकर बना है, जिनके अलग-अलग सार्थक खंड हैं।

प्रश्न – ‘अम्बुज’ किस शब्द रुप का प्रकार है?

उत्तर – अम्बुज योगरुढ़ शब्द है। अम्बु + ज अर्थात् पानी में जन्म लेने वाला, अपने सामान्य अर्थ को छोड़कर विशेष अर्थ प्रकट कर रहा है, जिसका अर्थ कमल है।

प्रश्न – ‘घुड़-दौड़’ में कौन-सा शब्द रुप का प्रकार है?

उत्तर – घुड़-दौड़ यौगिक शब्द है क्योंकि इसके खंड सार्थक हैं।

प्रश्न – ‘दीवार’ किस भाषा का शब्द है?

उत्तर – दीवार फारसी भाषा का शब्द है।

प्रश्न – ‘इनाम’ किस भाषा का शब्द है?

उत्तर – इनाम अरबी भाषा का शब्द है।

प्रश्न – ‘आलपीन’ किस भाषा का शब्द है?

उत्तर – आलपीन पुर्तगाली शब्द है।

प्रश्न – ‘सुराग’ किस भाषा का शब्द है?

उत्तर – सुराग तुर्की भाषा का शब्द है।

प्रश्न – ‘कमीशन’ किस भाषा का शब्द है?

उत्तर – कमीशन अंग्रेजी भाषा का शब्द है।

प्रश्न – ‘चाबी’ किस भाषा का शब्द है?

उत्तर – चाबी पुर्तगाली शब्द है।

प्रश्न – ‘नहर’ किस भाषा का शब्द है?

उत्तर – नहर अरबी भाषा का शब्द है।

Join Our CTET UPTET Latest News WhatsApp Group

Like Our Facebook Page

Leave a Comment