68500 Assistant Teacher Written Exam Demonetization Events Study Material in Hindi
68500 Assistant Teacher Written Exam Demonetization Events Study Material in Hindi
विमुद्रीकरण घटनाक्रम
- 8 नवंबर, 2016 को 500 और 1000 रुपये के महात्मा गांधी सीरीज के नोटों के विमुद्रीकरण की घोषणा की गई जो 8 नवंबर, 2016 की मध्य रात्रि से प्रभावी हुई।
- 10 नवंबर, 2016 से 30 दिसंबर, 2016 तक 500 और 1000 रुपये के पुराने नोट बैंक व डाकघर खातों में जमा किए जाने का प्रावधान किया गया।
- भारतीय रिजर्व बैंक में जमा करने की तिथि 31 मार्च, 2017 तक निर्धारित थी।

- प्रारंभ में बैकों से निकासी सीमा 20,000 रुपये थी जो 14 नवंबर, 2016 को बढ़ाकर 24,000 रुपये कर दी गई।
- नए नोटों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने तथा ए.टी.एम. मशीनों में जरुरी बदलाव हेतु रिजर्व बैंक के उपगवर्नर एस.एस. मुंदरा की अध्यक्षता में टॉस्क फोर्स गठित की गई।
- शादी-विवाह वाले परिवारों को 2.5 लाख रुपये निकालने की छूट।
- इससे पूर्व में भी वर्ष 1946 तथा वर्ष 1978 में भी विमुद्रीकरण किया गया था जिसके तहत 1 हजार, 5 हजार तथा 10 हजार रुपये के नोटों को पूरी तरह से बंद कर दिया गया था।
- स्टाम्प शुल्क का आरोपण केंद्र करता है, किंतु उसका संग्रह और विनियोजन (व्यय) राज्य करते हैं।
- बिक्री कर पर राज्य सरकारों का अनन्य रुप से अधिकार है।
- संपत्ति कर, भू-राजस्व कर, उपहार कर और जोत कर पर राज्य सरकारों का अधिकार है।
- आयकर, संपति कर एवं संपदा शुल्क प्रत्यक्ष कर हैं।
- बिक्री कर अप्रत्यक्ष कर हैं।
- सेवा कर एक अप्रत्यक्ष कर है, इसे चेलैय्या समिति की संस्तुति पर 1994-95 के वित्तीय वर्ष की अवधि में लागू किया गया।
- भारत में सर्वप्रथम मूल्य वर्धित कर (VAT) लगाने वाला राज्य हरियाणा (2003) था।
- वित्तीय वर्ष 2016-17 में केंद्र सरकार को सबसे अधिक राजस्व निगम कर (Corporation Tax) से प्राप्त हुआ।
- भारत में स्टॉक एक्सचेंज का नियमन सेबी (SEBI) करता है।
- आयकर व्यक्तिगत आय पर लगाया जाने वाला कर है।
- उत्पाद शुल्क (Excise Duty), बिक्री कर (Sales Tax), सीमा शुल्क (Custom Duty), सेवा कर (Service Tax) आदि अप्रत्यक्ष कर हैं।
- आयकर (Income Tax), निगम कर (Corporate Tax) एवं संपत्ति कर (Wealth Tax) आदि प्रत्यक्ष कर हैं।
- राजकोषीय उत्तरदायित्व और बजट प्रबंधन अधिनियम (FRBMA-2003) 26 अगस्त, 2003 को अधिनियमित किया गया जो 5 जुलाई, 2004 से प्रभावी है।
- शराब पर उत्पादन कर राज्य सरकारों द्वारा लगाया जाता है।
- सीमा शुल्क, निगम कर से आय के साधन केवल संघीय सरकार के लिए होते हैं।
- चौदहवें वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. वाई.वी. रेड्डी हैं।
- चेलैय्या समिति का संबंध प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष कर में सुधार है।
- मनोरंजन कर केंद्र सरकार नहीं लगाती है।
- भारत का औद्योगिक वित्त निगम (IFCI) एक विकास बैंक के रुप में कार्य करता है।
- IFCI की स्थापना 1 जुलाई, 1948 को हुई थी।
- भारतीय औद्योगिक विकास बैंक (Industrial Development Bank of India – IDBI) की स्थापना जुलाई, 1964 में की गई।
- भारतीय यूनिट ट्रस्ट (Unit Trust of India-UTI) की स्थापना फरवरी, 1964 में की गई।
- भारतीय लघु उद्योग विकास निगम (SIDBI) वर्ष 1990 में अस्तित्व में आया।
- सेंसेक्स, बी.एस.ई. तथा निफ्टी शेयर बाजार से संबंधित हैं।
- राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (National Bank For Agriculture and Rural Development – NABARD) भारत में कृषि क्षेत्र को वित्त प्रदान करने वाली सर्वाच्च संस्था है।
- नाबार्ड (NABARD) की स्थापना 12 जुलाई, 1982 को हुई थी। इसका मुख्यालय मुंबई में हैं।
- ‘किसान क्रेडिट कार्ड योजना’ की शुरुआत अगस्त, 1998 में की गई।
- भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (SIDBI) 2 अप्रैल, 1990 को स्थापित किया गया।
- देश में सर्वप्रथम 2 अक्टूबर, 1975 को पांच क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक स्थापित किए गए।
- वर्ष 1957 में भारत में मुद्रा की दशमलव प्रणाली प्रचलन में आई।
- नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया की स्थापना वर्ष 1992 में हुई थी।
- ‘निक्की’ टोक्यो स्टॉक एक्सचेंज का स्टॉक मूल्य सूचकांक (Stock Price Index) हैं।
- BSE भारत का सबसे पुराना स्टॉक एक्सचेंज है जिसकी स्थापना 1875 ई. में हुई थी।
- बॉम्बे स्टॉफ एक्सचेंज (BSE) के संवेदी सूचकांक को संक्षिप्त रुप में सेंसेक्स (Sensex) कहा जाता है।
- ‘बंबई शेयर बाजार’ (BSE) दलाल स्ट्रीट, मुंबई (महाराष्ट्र) में स्थित है।
- ए.डब्ल्यू फिलिप्स ने ‘स्फीति की दर तथा बेरोजगारी की दर’ के बीच एक विलोम संबंध पाया।
- स्टेट बैंक ऑफ इंडिया को छोड़कर भारत में सार्वजनिक क्षेत्र के 20 बैंक (19 राष्ट्रीयकृत बैंक + आईडीबीआई बैंक हैं।)
- आईडीबीआई सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक है किंतु राष्ट्रीयकृत नहीं।
- सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) सबसे बड़ा व्यापारिक बैंक है।
- वर्तमान में (7 अक्टूबर, 2013 से) स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की पहली महिला चेयरपर्सन अरुंधती भट्टाचार्य पद पर हैं।
- भारतीय स्टेट बैंक, भारत का पहला बैंक था जिसने चीन में अपनी प्रथम शाखा खोली।
- भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर डॉ. उर्जित पटेल हैं।
- भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की स्थापना अप्रैल 1935 में हुई थी।
- RBI ने दिंसबर, 1969 से लीड बैंकिंग योजना प्रारंभ की।
- ‘स्मार्ट मनी’ शब्द का प्रयोग क्रेडिट कार्ड के लिए किया जाता है।
- प्लास्टिक मनी (Plastic Money) नकद (Cash) या मुद्रा (Money) का एक विकल्प है।
- प्लास्टिक मनी के उदाहरण हैं- क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, स्मार्ट कार्ड एवं ए.टी.एम. आदि। प्लास्टिक मनी का सर्वप्रथम प्रयोगकर्ता देश ऑस्टेलिया है।
- मुद्रा निर्गमन B.I. के प्रमुख कार्यों में से एक है।
- प्रधान उधारी दर (PLR), वह ब्याज दर होती है जिस पर बैंक, अपने सर्वप्रिय (विश्वसनीय) ग्राहक को ऋण देता है।
- ब्याज की वह दर जिस पर RBI वाणिज्यिक बैंकों को अल्पावधि कोष उधार देता है, ‘रेपो दर’ कहलाती है।
- जबकि प्रक्रिया की विलोम ‘रिवर्स रेपो दर’ कहलाती है।
- भारत में ‘ मुद्रा एवं साख’ का नियंत्रण भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा किया जाता है