16448 Teacher Bharti Kannauj District Cut Off Merit List 2017
विज्ञप्ति
16448 Teacher Bharti Kannauj District Cut Off Merit List 2017 : माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद में योजित याचिका सं. 51862/2016 अभिषेक दीक्षित व 29 अन्य बनाम उ.प्र. राज्य व अन्य पर पारित आदेश दिनांक 2.11.2016 व अवमानना याचिका सं. 425/2017 अभिषेक दीक्षित व 29 अन्य बनाम उ.प्र. राज्य व अन्य पर पारित आदेश दिनांक 30.01.2017 के अनुपालन में में जनपद में 16448 Teacher Bharti के अंतर्गत विभिन्न वर्ग/श्रेणी में 12 पदों पर (चयनित/नियुक्त अभ्यर्थियो द्वारा कार्यभार ग्रहण न करने के कारण) एवं 5 पदों पर अनु.जन.जाति के अभ्यर्थी उपलब्ध न होने के कारण उक्त रिक्त 5 पदों को नियमानुसार अनु. जाति के अभ्यर्थियो से भरने हेतु चयन/नियुक्ति की कार्यवाही की जानी है |

अत: उक्त के अनुपालन में 16448 Teacher Bharti के अंतर्गत ऐसे अभ्यर्थी जिनके द्वारा इस जनपद में दिनांक 16, 17 एवं दिनांक 27 अगस्त 2016 को जनपद के प्रशिक्षण प्राप्त/प्रथम वरीयता प्राप्त अभ्यर्थियो तथा दिनांक 24.8.2016 को बाह्य जनपद से प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थियो द्वारा Counselling कराई गयी थी, किन्तु पद रिक्त न होने के कारण उनकी नियुक्ति नही की जा सकी | उक्त रिक्त पदों के सापेक्ष 02 गुना अभ्यर्थियो को सूचित किया जाता है, जिनके द्वारा पूर्व में Counselling कराई गयी थी और कॉलम नंबर 05 में अंकित निम्नांकित मेरिट/वरिष्टता क्रम के अंतर्गत आ रहे हो |
| क्र. सं. | पदों का विवरण | रिक्त पदों की | अंतिम चयनित अभ्यर्थियो की Cut Off Merit का विवरण | मूल प्रमाण पत्र जमा करने वाले अभ्यर्थियो की अंतिम Cut Off Merit (दो गुणा पदों के सापेक्ष) | अभ्युक्ति |
| 01 | अनु.जाति | 08 | 63.53 | 59.36 | |
| 02 | सामान्य जाति | 03 | 64.33 | 59.64 | |
| 03 | अ.पि.वर्ग | 04 | 71.44 | 71.19 | |
| 04 | स्व.सं.से.आ. | 01 | 67.02 | 58.24 | |
| 05 | विकलांग श्रवण बाधित | 01 | 67.79 | 59.98 |
उपर्युक्त दर्शायी गयी सूचि में अंकित मेरिट के अभ्यर्थियो को सूचित किया जाता है की वह दिनांक 22 और 23 फरवरी 2017 को कार्यकाल जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कन्नोज में प्रात: 10 बजे से सांय 5 बजे तक उपस्थित होकर अपने मूल शैक्षिक अंक पत्र व अन्य पमाण पत्र जमा करना सुनिश्चित करे, जिससे उक्त रिक्त पदों के प्रति नियुकित की कार्यवाही की जा सके | यदि रिक्त पदों से अधिक अभ्यर्थी मूल प्रमाण पत्रों को जमा करने हेतु उपस्थित होते है, तो निम्न गुणांक वाले अभ्यर्थी के मूल प्रमाण पत्र सांय 5.00 बजे के पश्चात वापस कर दिए जायेंगे | यदि अभ्यर्थी उक्त तिथि को मूल प्रमाण पत्र जमा करने हेतु उपस्थित नही होते है, तो उनके चयन पर विचार किया जाना सम्भव नही होगा |
You May Also Like
SSC CGL Latest News Study Material & Sample Papers
TET Sample Paper | Model Question Papers in Hindi
नोट:- मूल प्रमाण पत्र जमा करने वाले अभ्यर्थियो में सामन्य वर्ग के अंतर्गत इस जनपद से प्रशिक्षण प्राप्त/प्रथम वरीयता प्राप्त अभ्यर्थियो की मेरिट दर्शायी गयी है तथा अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अनु.जाति, स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी तथा विकलांग (श्रवण बाधित) वर्ग के अंतर्गत दर्शायी गयी मेरिट वाह्य जनपद से प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थियो की मेरिट दर्शायी गयी है |
(अखण्ड प्रताप सिंह)
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
जनपद-कन्नौज
