SSC CGL TIER 1 Temperature Taap Maan Study Material in Hindi
SSC CGL TIER 1 Temperature Taap Maan Study Material in Hindi : (तापमान का क्षैतिज वितरण)
Horizontal Distribution Of Temperature For SSC CGL TIER-1
‘समताप रेखा’ वह काल्पनिक रेखा है जो समान तापमान वाले स्थानों को मिलाती है।

SSC CGL TIER 1 Temperature Taap Maan Study Material in Hindi दक्षिणी गोलार्द्ध में जल भाग अधिक है अत: दक्षिणी गोलार्द्ध में समताप रेखाओं में मोड़ बहुत कम होते हैं जबकि उत्तरी गोलार्द्ध में स्थल अधिक हैं अत: मोड़ अधिक हैं।
- समताप रेखाओं के बीच की दूरी ताप प्रवणता दर्शाती है। अधिक दूरी कम ताप प्रवणता तथा कम दूरी अधिक ताप प्रवणता दर्शाती है।
- अधिकतम व न्यूनतम तापमान के अन्दर को तापान्तर कहते हैं।
- यह दो प्रकार का होता है
- दैनिक तापान्तर किसी स्थान पर किसी एक दिन के अधिकतम तथा न्यूनतम तापान्तर के अन्तर को वहाँ का दैनिक तापान्तर कहते हैं।
- वार्षिक तापान्तर किसी स्थान के सबसे गर्म तथा सबसे ठण्डे महीने के मध्यमान तापमान के अन्दर को वार्षिक तापान्तर कहते हैं।
इन्हें जानें!- विश्व का सर्वाधिक गर्म प्रदेश–अल–अजीजिया (लीबिया) 580C
- विश्व का सर्वाधिक ठण्डा प्रदेश–वोस्टाक, अण्टार्कटिका (–87.50C)
- अधिकतम औसत वार्षिक तापमान–डलोल, इथियोपिया (350C)
- न्यूनतम औसत वार्षिक तापमान–पोल ऑफ कोल्ड, अण्टार्कटिका (–580C)
वायुमण्डलीय दाब
Atmospheric Pressure For SSC CGL TIER-1
मौसम के सभी तत्व (मेघ, वर्षा, तूफान, आँधी तथा पवन) वायुमण्डलीय दाब द्वारा नियन्त्रित होते हैं। सामान्य दशाओं में समुद्रतल पर वायुदाब पारे के 76 सेमी या 760 मिमी ऊँचे स्तम्भ द्वारा पड़ने वाला दाब है। वायुदाब बैरोमीटर से मापा जाता है। वायुमण्डलीय दाब की इकाई बार है (1 बार=109 न्यूटन/मी2)
समदाब रेखा
वह कल्पित रेखा जो समुदतल के बराबर घटाए हुए समान वायुदाब वाले स्थानों को मिलाती है, उसे समदाब रेखा कहते हैं। दूरी की प्रति इकाई पर दाब के घटने को दाब प्रवणता कहते हैं। जब समदाब रेखा एक–दूसरे से दूर होती हैं, तो दाब प्रवणता कम होती है।
धरातल की तुलना में समुद्रतल पर वायुदाब अधिक तथा पर्वतों पर कम होता है। किसी भी स्थान पर वायुदाब दो बार बढ़ता एवं दो बार घटता है।- बैरोमीटर के पठन में तेजी से गिरावट तूफानी मौसम का संकेत देना है।
- बैरोमीटर के पठन का पहले गिरना फिर धीरे–धीरे बढ़ना वर्षा की स्थिति का घोतक है।
- बैरोमीटर में पठन का लगातार बढ़ना प्रतिचक्रवात और साफ मौसम का संकेत देना है।
SSC CGL Study Material Sample Model Solved Practice Question Paper with Answers


