SSC CGL TIER 1 Water Transport Study Material In Hindi
SSC CGL TIER 1 Water Transport Study Material In Hindi
जल परिवहन

देश के जलमार्गों को दो भागों में बाँटा गया है— आन्तरिक अथवा अन्तर्देशीय जल परिवहन (Inland Water Ways) एवं जहाजरानी परिवहन (Shipping)
अन्तर्देशीय जलमार्गों के विकास के लिए सन् 1986 में आन्तरिक जल परिवहन प्राधिकरण (Inland Water Ways Authority of India) का गठन किया गया।
Major Ports Of India For SSC CGL TIER 1
भारत के प्रमुख बन्दरगाह
पश्चिमी तट | पूर्वी तट |
काण्डला (मुक्त व्यापार क्षेत्र स्थापित) | पाराद्वीप (जापान का लौह निर्यात) |
मुम्बई (सबसे बड़ा व व्यस्त) | विशाखापत्तनम (सबसे गहरा बन्दरगाह) |
जवाहरलाल नेहरु (अत्याधुनिक) | एन्नौर (निजी क्षेत्र का आधुनिक बन्दरगाह) |
मार्मागाओ | तूतीकोरिन (सुदूरतम दक्षिण बन्दरगाह) |
मंगलौर (कुद्रेमुख लौह अयस्क निर्यात) | पोर्ट ब्लेयर (भौगोलिक दृष्टि से महत्वपूर्ण) |
कोचीन (प्राकृतिक बन्दरगाह) |
- देश का सर्वश्रेष्ठ बन्दरगाह विशाखापत्तनम है। यह भारत का सबसे गहरा बन्दरगाह है।
- मार्मागाओ बन्दरगाह जुआरी नदी की एश्चुअरी पर स्थित है।
National Waterways Of India For SSC CGL TIER 1
भारत के राष्ट्रीय जलमार्ग
जलमार्ग | स्थान | लम्बाई (किमी) |
राष्ट्रीय जलमार्ग-1 | इलाहाबाद से हल्दिया (1986) | 1620 |
राष्ट्रीय जलमार्ग-2 | सादिया से धुबरीपट्टी (1988) | 891 |
राष्ट्रीय जलमार्ग-3 | कोल्लम से कोट्टापुरम (1991) | 168 |
राष्ट्रीय जलमार्ग-4 | काकीनाडा और पुदुचेरी कनाल और कालुवैली टैंक पर बना है (गोदावरी व कृष्णा नदी) (2008) | 1028 |
राष्ट्रीय जलमार्ग-5 | ब्रह्राणी नदी के तालचर धमारा कनाल पूर्वी तटीय कनाल के गोयनखली छरबतिया, महानदी डेल्टा के साथ मताई नदी पर फैले छरबतिया धमारा मार्ग को अपने अन्दर समेटता है। (2008)
| 585 |
राष्ट्रीय जलमार्ग-6 | असोम के लखीपुरा से भंगा तक बराक नदी। (2013) | 121 |
SSC CGL Study Material Sample Model Solved Practice Question Paper with Answers