UPTET 72825 Cut Off Balrampur 2016
UPTET 72825 Cut Off Balrampur 2016: राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उ.प्र. निशातगंज,लखनऊ के पत्रांक रा.शै./48649-870 /2014-15 दिनांक 13 मार्च 2015 में दिये गये निर्देशों के अनुक्रम में रिक्त सीट के सापेक्ष 30 गुना बारहवीं चयन सूची जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बलरामपुर के पत्रांक:-डायट /592/2016-17 दिनांक 23.09.2016 द्वारा उपलब्ध करायी गयी है,जिसमें कट ऑफ के अंतर्गत आने वाले अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग (सूची जनपद बलरामपुर की वेबसाइट balrampur.nic.in पर उपलब्ध) दिनांक 04.10.2016 05.10.2016 को प्रात: 10.00 बजे से कार्यालय प्राचार्य,डायट बलरामपुर में होना प्रस्तावित है ! अत: आप अपने समस्त मूल शैक्षिक अभिलेख यथा-शैक्षिक / प्रशिक्षण सम्बन्धी / अध्यापक पात्रता परीक्षा-2011 प्रमाण पत्र / सक्षम अधिकारी के स्तर से निर्गत निवास प्रमाण पत्र / जाति प्रमाण पत्र / विकलांग प्रमाण पत्र / भूतपूर्व सैनिक / स्वतंत्रता सेनानी / आश्रित सम्बन्धी प्रमाण पत्र,पहचान पत्र तथा एक फोटोयुक्त शपथ पत्र (जिसमें अभ्यर्थी का नाम पता,टेलीफोन नम्बर एवं समस्त अभिलेखों की सत्यता,कूट रचित,फर्जी अथवा किसी प्रकार का त्थ्यगोपन पाये जाने पर अभ्यर्थन निरस्त किये जाने के साथ – साथ विधिक कार्यवाही किये जाने की सहमति का उल्लेख हों,के साथ-साथ समस्त अभिलेखों की दो स्व प्रमाणित छायाप्रति (दो फाईलों में) के साथ उपस्थित होकर अपने प्रशिक्षु शिक्षक नियुक्ति /पदस्थापन आदेश प्राप्त कर सकते है ! यदि अभ्यर्थी द्वारा निर्धारित तिथि को समस्त उपरोक्त अभिलेखों के साथ अनिवार्य रूप से वांछित अभिलेख उपलब्ध नहीं कराया जाता है तो नियुक्ति पत्र दिया जाना सम्भव नहीं होगा तथा अभ्यर्थी द्वारा दिये गये किसी प्रत्यावेदन पर विचार किया जाना सम्भव नहीं होगा !

श्रेणी | महिला | पुरुष | ||
कट ऑफ | जन्मतिथि | कट ऑफ | जन्मतिथि | |
अनारक्षित कला | – | – | 116 | 04.01.1985 |
अनुसूचित जाति कला | – | – | 102 | 05.07.1979 |
अन्य पिछड़ा वर्ग कला | 103 | 05.05.1990 | 112 | 05.03.1979 |
अनारक्षित विज्ञान | 107 | 28.10.1986 | – | – |
अनुसूचित जाति विज्ञान | – | – | 98 | 14.04.1981 |
अन्य पिछड़ा वर्ग विज्ञान | 97 | 15.09.1990 | 110 | 12.09.1978 |
चलन क्रिया ह्रास | 90 | 10.06.1989 | – | – |
नोट : रिक्त सीट के सापेक्ष सम्बन्धित वर्ग एवं श्रेणी के सीटों की प्रतिपूर्ति योग्यता के अवरोही क्रम में की जायेगी ! सीट भर जाने की दशा में कट ऑफ से बाहर होने वाले अभ्यर्थी दिनांक 70.10.2016 को अपना मूल अभिलेख कार्यालय से प्राप्त कर ले ! अन्यथा की स्थिति में अधोहस्ताक्षरी कार्यालय की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी !