SSC CGL TIER 1 Acid, Base and Salt Study Material In Hindi
SSC CGL TIER 1 Acid, Base and Salt Study Material In Hindi
अम्ल, क्षारक तथा लवण

Know Acid For SSC CGL TIER 1
अम्ल
- वे पदार्थ हैं, जिनका स्वाद खट्टा होता है तथा जो नीले लिटमस को लाल कर देते हैं। आरहेनियस के अनुसार, अम्ल वे पदार्थ हैं, जो जलीय विलयन में H+ आयन देते हैं उदाहरण—HCl
- ब्रॉन्सटेड-लॉरी संकल्पना के अनुसार, अम्ल प्रोटॉन दाता होते हैं; जैसे CH3COOH जबकि लूईस संकल्पना के अनुसार, अम्ल इलेक्ट्रॉन ग्रहण करते हैं।
उदाहरण—BF3, Na+, PF3, SF4, PF5 आदि।
- अम्ल धातु के साथ अभिक्रिया करके हाइड्रोजन मुक्त करते हैं। उदाहरण—

- कार्बोनेट के साथ अम्ल कार्बन डाइऑक्साइड (CO2) गैस देते हैं।
- ये जलीय विलयन में विद्युत का चालन कर सकते हैं।
अम्ल एवं उनके स्त्रोत
अम्ल | स्त्रोत |
| सिट्रिक अम्ल | नींबू, सन्तरा, अंगूर |
| मैलिक अम्ल | कच्चे सेब |
| टार्टरिक अम्ल | इमली |
| ऐसीटिक अम्ल | सिरका |
| लैक्टिक अम्ल | दूध |
| हाइड्रोक्लोरिक अम्ल | आमाशय या रासायनिक विधि |
| ऑक्सेलिक अम्ल | टमाटर |
Know Base Study Material In Hindi
क्षारक
- ये वे पदार्थ हैं, जिनका स्वाद कड़वा होता है तथा जो जल लाल लिटमस को नीला कर देते हैं।
- ये वे पदार्थ हैं, जो जलीय विलयन में OH– आयन देते हैं (आरहेनियस संकल्पना) उदाहरण— NaOH, KOH, CsOH, Mg(OH)2 आदि या जो प्रोटॉन (H+) ग्रहण करते हैं (ब्रॉन्सटेड लॉरी संकल्पना)।
उदाहरण– NH3, H2O आदि या जो इलेक्ट्रॉनों का दान करते हैं (लूईस संकल्पना) उदाहरण — सरल ऋणायन जैसे Cl–, F–, OH– आदि, अयुग्मित इलेक्ट्रॉन युग्म युक्त अणु; जैसे NH3, ROH, RO पिरिडीन आदि।
जल में विलेय क्षारकों को क्षार (alkali) कहते हैं। उदाहरण— NaOH, KOH आदि।
- अम्ल –H+ संयुग्मी क्षार
- क्षार + H+ संयुग्मी अम्ल
- अधिकतर अम्लों में हाइड्रोजन परमाणु उपस्थित होता है।
- अचार को सदैव काँच की बोतलों में रखा जाता है क्योंकि इनमें उपस्थित अम्ल धात्विक जार की धातु से अभिक्रिया कर सकता है।
SSC CGL Study Material Sample Model Solved Practice Question Paper with Answers
Join Our CTET UPTET Latest News WhatsApp Group

