Maxen Computer Education

SSC CGL TIER 1 Rutherford’s Atomic Model Study Material In Hindi

SSC CGL TIER 1 Rutherford’s Atomic Model Study Material In Hindi

SSC CGL TIER 1 Rutherford’s Atomic Model Study Material In Hindi

रदरफोर्ड परमाणु मॉडल

SSC CGL TIER 1 Rutherford’s Atomic Model Study Material In Hindi
SSC CGL TIER 1 Rutherford’s Atomic Model Study Material In Hindi
  • यह एल्फा (α) कण प्रकीर्णन प्रयोग पर आधारित था।
  • इसके अनुसार, परमाणु का अधिकांश भाग रिक्त है।
  • परमाणु का सम्पूर्ण द्रव्यमान उसके केन्द्र पर नाभिक में संचित रहता है।

Nucleus For SSC CGL TIER 1

नाभिक

नाभिक की खोज रदरफोर्ड ने की थी, इसमें न्यूट्रॉन तथा प्रोटॉन उपस्थित होते हैं जिन्हें सम्मिलित रुप से न्यूक्लिऑन (Nucleon) कहा जाता है।

 Know Atomic Number, Z Study Material In Hindi

परमाणु क्रमांक

  • किसी तत्व के परमाणु नाभिक पर स्थित धनावेश इकाइयों की संख्या को उस तत्व का परमाणु क्रमांक कहते हैं।
  • यह प्रोटॉनों की संख्या के समान होता है।
  • यह परमाणु का मूलभूत (Fundamental) गुण है।
  • उदासीन परमाणु में यह इलेक्ट्रॉनों की संख्या के समान होता है।
  • इसे परमाणु के प्रतीक के नीचे बाईं ओर लिखा जाता है। उदाहरण-6C, यहाँ 6, कार्बन (C) का परमाणु क्रमांक है।

 Know Mass Number, A Study Material In Hindi

द्रव्यमान संख्या

  • यह न्यूट्रॉनों तथा प्रोटॉनों की कुल संख्याओं का योग होती है।
  • इसको परमाणु के प्रतीक के ऊपर दाईं ओर लिखा जाता है। उदाहरण- C12, यहाँ 12, कार्बन (C) की द्रव्यमान संख्या है।

द्रव्यमान संख्या = प्रोटॉनों की संख्या + न्यूटॉनों की संख्या

= परमाणु क्रमांक + न्यूटॉनों की संख्या

= इलेक्ट्रॉनों की संख्या + न्यूट्रॉनों की संख्या (उदासीन परमाणु के लिए)

 SSC CGL TIER 1 Isotopes Study Material In Hindi

समस्थानिक

समस्थानिकों में परमाणु क्रमांक समान परन्तु द्रव्यमान संख्या भिन्न होती है। इनमें प्रोटॉनों की संख्या लेकिन न्यूट्रॉनों की संख्या भिन्न होती है।

उदाहरण- हाइड्रोजन के समस्थानिक 1H1 (प्रोटियम), 1H2 (ड्यूटीरियम, D) तथा 1H3 (ट्राइटियम, T)। T रेडियोऐक्टिव है।

समस्थानिकों के गुण

  • तत्व के सभी समस्थानिकों के भौतिक गुण प्राय: भिन्न-भिन्न होते हैं।
  • तत्व के सभी समस्थानिकों आवर्त सारणी में एक ही स्थान ग्रहण करते हैं। तत्व के सभी समस्थानिकों में इलेक्ट्रॉनों की संख्या समान होने के कारण ये समान रासायनिक गुण प्रदर्शित करते हैं।

हाइड्रोजन-1 हाइड्रोजन का सबसे हल्का समस्थानिक है। सबसे भारी स्थायी समस्थनिक लेड-208 है जिसका द्रव्यमान 207.974 है।

SSC CGL Study Material Sample Model Solved Practice Question Paper with Answers

Join Our CTET UPTET Latest News WhatsApp Group

Like Our Facebook Page

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *