उत्तरमाला
1. D 2. B 3. D 4. B 5. D 6. D 7. C 8. A 9. D 10. D 11. D 12. D 13. B 14. A 15. D 16. D 17. D 18. D 19. C 20. C 21. B 22. C 23. C 24. C 25. D 26. C 27. D 28. A 29. A 30. A 31. C 32. D 33. B 34. A` 35. C 36. C 37. D 38. D 39. B 40. B 41. A 42. A 43. D 44. A 45. B 46. C 47. C 48. C 49. D 50. C 51. B 52. B 53. A 54. D 55. C 56. C 57. C 58. B 59. A 60. B 61. B 62. B 63. D 64. B 65. D 66. B 67. B 68. D 69. D 70. D 71. B 72. B 73. D 74. B 75. B 76. C 77. D 78. A 79. D 80. A 81. A 82. A 83. D 84. A 85. D 86. C 87. D 88. C 89. C 90. C 91. C 92. C 93. C 94. B 95. D 96. D 97. B 98. C 99. A 100. C
More CCC Question Answer in Hindi
संकेत/व्याख्या
1. (D) किसी डाक्युमेंट से कोई वाक्य डिलीट करने के लिए हाइलाइट एवं डिलीट का प्रयोग करते हैं। कट एंड पेस्ट का प्रयोग सिलेक्टेड आइटम के डाक्युमेंट में स्थान परिवर्तन या नए डाक्युमेंट में उसे स्थानांतरित करने के लिए करते हैं।
2. (B) एम०एस० वर्ड में पेज ब्रेक का प्रयोग। डाक्युमेंट के अगले हिस्से को नए पेज से स्टार्ट करने के लिए किया जाता है। इसके द्वारा किसी मैटर को इच्छानुसार कई पेजों में प्रस्तुत किया जा सकता है।
3. (D) फ्लॉपी ड्राइव एक प्रकार की स्टोरेज डिवाइस है। अत: 3 इंच की फ्लॉपी ड्राइव एक स्टोरेज डिवाइस है। नई स्टोरेज डिवाइसों (यथा-CD, पेन ड्राइव आदि) के आने से इसका प्रचलन कम हो गया है
तथा अधिकांश आधुनिक मदरबोर्ड अब इसे सपोर्ट नहीं करते हैं।
4. (B) एक नेटवर्क होस्ट एक कंप्यूटर है जो कंप्यूटर नेटवर्क जुड़ा होता है। इसके माध्यम से संसाधनों से संबंधित सूचनाएं, सेवाएं और अनुप्रयोग नेटवर्क पर प्रयोगकर्ताओं को प्राप्त होते हैं।
5. (D) इंटरप्रेटर वह प्रोग्राम है, जो सोर्स कोड को मशीन के समझने योग्य लैंग्वेज में ट्रांसलेट करता है। कंप्यूटर में इंटरप्रेटर के माध्यम से एक समय में एक कथन को। कनवर्ट और एक्जीक्यूट किया जाता है। 6. (D) मदरबोर्ड जिसे मेनबोर्ड, सिस्टम बोर्ड अथवा लॉजिक बोर्ड के नाम से भी जाना जाता है, एक प्रिंटेड सर्किट बोर्ड | होता है, जो सभी आधुनिक कंप्यूटरों में पाया जाता है। इसमें CPU के अलावा अन्य चिप भी लगे होते हैं। यह अन्य पेरिफेरल डिवाइसों के लिए कनेक्टर भी उपलब्ध कराता है।
7. (C) ब्राउज़र, लिंक, सर्च इंजन और हाइपरलिंक इंटरनेट संबंधी पद हैं, जबकि . प्रिंटर एक हार्डवेयर है। 8. (A) कंप्यूटर प्रणाली में मेनू कमांड्स या ऑप्शन्स की सूची होती है जिस पर क्लिक करने से अपेक्षित प्रक्रम को एक्सेस किया जा सकता है।
9. (D) किसी भी वर्ड डाक्युमेंट का बैक-ग्राउण्ड पेज ले-आउट में पेज कलर में जाकर अपनी इच्छानुसार रंग में चुना जा सकता है।
10. (D) यदि स्टोरेज में जगह कम हो और बहुत सी फाइलों को स्टोर करना हो, तो फाइलों को कम्प्रेस करके स्टोर करना ही उचित होता है। फाइल कम्प्रैशन से फाइलों की साइज अपेक्षाकृत कम हो जाती है जिससे थोड़ी सी जगह में अधिक फाइलें स्टोर की जा सकती हैं।
11. (D) स्कैनर एक इनपुट डिवाइस है, जो ग्राफिक्स और टेक्स्ट को पेपर फार्म से स्कैन कर उन्हें कंप्यूटर में प्रवेश कराता है। स्कैनर के द्वारा ही कंप्यूटर में प्रिंटेड डायाग्राम को प्राप्त किया जाता है।
12. (D) ISP का पूरा रूप (Full Form) Internet Service Provider होता है। यह वे संगठन होते हैं जो इंटरनेट एक्सेस उपलब्ध कराते हैं।
13. (B) RAM (Random Access Memory) के दो प्रकार होते हैं। प्रथम स्टेटिक RAM, द्वितीय डायनेमिक RAMI डायनेमिक RAM, स्टेटिक RAM की अपेक्षा अधिक डाटा स्टोर कर सकता है।
14. (A) यदि एक्सेल वर्कशीट को पावर पाइंट प्रेजेंटेशन में इस्तेमाल करने के लिए लिंक करना हो, तो एडिट, पेस्ट स्पैशल क्लिक करना चाहिए।
15. (D) RAM का पूरा अर्थ Random Access Memory है। यह कंप्यूटर की। अस्थायी मैमोरी होती है। इसके द्वारा संग्रहीत डाटा को किसी भी लोकेशन से रैंडम ऑर्डर में लगभग समान समय में प्राप्त किया जा सकता है, इसीलिए इसे Random Access Memory कहते हैं।
16. (D) फाइल एक्सटेंशन फाइल टाइप को आइडेंटिफाई करने के लिए प्रयुक्त होते हैं। उदाहरणस्वरूप एम०एस० वर्ड डाक्युमेंट फाइल का फाइल एक्सटेंशन .doc होता है।
17. (D) एम०एस० वर्ड में कंट्रोल +F शार्टकट कुंजी का प्रयोग फाइंड और रिप्लेस डायलॉग बॉक्स खोलने के लिए किया जाता है। इसके द्वारा वर्ड डाक्युमेंट में किसी विशेष अक्षर या शब्द को खोलकर उसे परिवर्तित किया जा सकता है।
18. (D) एक्सेल स्प्रेडशीट सारणी में एक पूरी पंक्ति चुनने के लिए शिफ्ट + स्पेसबार के लिए कंट्रोल + स्पेसबार की दबाते हैं।
19. (C) कंप्यूटरों को आपस में जोड़ने का कार्य नेटवर्क के माध्यम से किया जाता है। LAN के माध्यम से सीमित क्षेत्र में रखे कंप्यूटरों को तथा WAN के माध्यम से 30 वृहद क्षेत्र में रखे हुए कंप्यूटरों को आपस में जोड़ा जाता है। बस टोपोलोजी में नेटवर्क कंपोनेन्ट एक ही केबल से कनेक्ट 31 किए जाते हैं। 20. (C) ई-मेल पते के दो भाग-प्रयोक्ता का नाम और सेवा प्रदाता (Host) का डोमेन नेम होते हैं। यह विशिष्ट प्रयोक्ता के ई-मेल बॉक्स को बताता है।
21. (B) लाइनक्स (LINUX) एक कंप्यूटर ऑपरेटिंग सिस्टम है, जबकि CPU सेन्ट्रल प्रोसेसिंग यूनिट है, जो डाटा की प्रोसेसिंग तथा इनपुट को आउटपुट में बदलने का कार्य करता है।
22. (C) कंप्यूटर प्रणाली में इनपुट यूनिट वह पेरिफरल डिवाइस होती है जो प्रोसेसिंग के लिए डाटा एवं कंट्रोल सिग्नल उपलब्ध कराती है। कीबोर्ड, माउस, स्कैनर आदि इनपुट डिवाइसें हैं। बाइनरी डाटा को मानव द्वारा पढ़े जाने वाले रूप में बदलने या संसाधित करने का कार्य प्रोसेसर करता है।
23. (C) कंप्यूटर में इनपुट के लिए प्रयोक्ता के द्वारा माउस व कीबोर्ड का प्रयोग सर्वाधिक किया जाता है। अत: इन्हें सबसे कॉमन इनपुट डिवाइस माना जाता है। मॉनीटर, प्रिंटर व स्कैनर आदि आउटपुट डिवाइसें हैं।
24. (C) हार्डवेयर में डाटा इनपुट और आउटपुट करने की डिवाइसों सहित कंप्यूटर और उससे कनेक्टेड सभी इलेक्ट्रॉनिक साधन एवं युक्तियां आते हैं। कीबोर्ड, माउस, CPU, मॉनीटर, प्रिंटर, स्कैनर आदि सभी हार्डवेयर हैं।
25. (D) एम०एस० वर्ड में इन्सर्शन पाइंट से तात्पर्य पेज पर उस बिंदु से है, जहाँ पर टक्स्ट एटर किया जाएगा।
26. (C) इंटरनेट पर सर्वर से कोई भी सूचना या डाटा प्राप्त करने की कंप्यूटर की प्रोसेस डाउनलोडिंग कहलाती है। इंटरनेट पर कोई भी सूचना डाउनलोड करके ही प्राप्त की जा सकती है।
27. (D) CRM (Customer Relationship Management) डाटाबेस के माध्यम से व्यापारिक प्रतिष्ठान अपने ग्राहकों से आसानी से जुड़ पाते हैं। ग्राहक डाटाबेस लीड बनाने के साथ-साथ क्रॉस बिक्री और उत्पादों के कस्टमाइजेशन के लिए भी उपयोगी होता है।
28. (A) कंप्यूटर में इनफॉर्मेशन या डाटा दिए गए विकल्पों में डिस्क ड्राइव पर स्टोर का किया जाता है। 29. (A) POST का पूर्ण रूप Power on Self रखे Test होता है।
30. (A) वर्ड में पैराग्राफ को इन्डेन्ट करने पर पस टेक्स्ट मार्जिन (लेफ्ट या राइट) के संदर्भ में में अंदर सरकता जाता है।
31. (C) कंप्यूटर को यूजर के द्वारा जब कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ दिया जाता है तो का उसके मॉनीटर की रोशनी चली जाती है और जैसे ही माउस को टच किया जाता है तो पुन: मॉनीटर सजीव हो जाता है। इसी प्रकार मॉनीटर और हार्ड ड्राइव जैसे अधिक पावर हंग्री कंपोनेंटो को आइडल रखने पर स्टैण्डबाइ मोड होता है।
32. (D) अंकगणितीय संक्रियाओं को सम्पन्न करने के लिए अरिथमेटिक ऑपरेशन्स का प्रयोग किया जाता है। अरिथमेटिक ऑपरेशन्स में जोड़ना, घटाना, गुणा करना और विभाजित करना शामिल होता है। 33. (B) डॉट-मैट्रिक्स एक प्रकार का प्रिंटर है। ये सामान्यत: लो रिजाल्यूशन इम्पैक्ट प्रिंटर है।
34. (A) IT’ का पूर्ण रूप Information Technology (सूचना प्रौद्योगिकी) होता है।
35. (C) किसी कंप्यूटर के संदर्भ में किसी सॉफ्टवेयर की कम्पैटिबिलिटी का अर्थ है कि वह सॉफ्टवेयर उस कंप्यूटर पर चलने या संचालित होने में समर्थ है।
36. (C) सुपर कंप्यूटर आकार में बहुत बड़े तथा तीव्र प्रोसेसिंग क्षमता से युक्त होते हैं। इन्हें विशिष्ट प्रयोजनों हेतु विशेषज्ञ संस्थाओं द्वारा तैयार एवं प्रयोग किया जाता है। इसमें हजारों माइक्रोप्रोसेसर एक साथ जुड़कर डाटा को अत्यधिक तीव्र गति से संसाधित करते हैं।
37. (D) संख्याओं की और सांख्यिकी की गणनाएं करने के लिए एम०एस० एक्सेल के तहत स्प्रेडशीट सबसे उपयुक्त सॉफ्टवेयर है। इसके द्वारा गणनाएं। सरलतापूर्वक संसाधित की जा सकती हैं।
38. (D) कंप्यूटर में यूजर के माध्यम से इनपुट की गई सामग्री को प्रोसेसर के माध्यम से प्रोसेस किया जाता है। प्रोसेस होने के बाद सामग्री यूजर को प्राप्त होती है, जिसे आउटपुट कहते हैं।
39. (B) कंप्यूटर में कंट्रोल यूनिट, प्रोसेसरों की सभी गतिविधियों में समन्वय या कोऑर्डिनेशन का कार्य करता है।
40. (B) ALU (Arithmetic and Logic Unit) कंप्यूटर में अर्थमैटिक और लॉजिकल परिचालनों को संपन्न करने का कार्य करता है। इसके लिए वह इनपुट रजिस्टर से डाटा लेता है तथा अपेक्षित परिचालन के बाद वह आउटपुट रजिस्टर को डाटा देता है।
41. (A) मेन मैमोरी कंप्यूटर के प्रोसेसर के करीब से कनेक्टेड होती है। इसे प्राइमरी या इंटर्नल मैमोरी भी कहा जाता है।
42. (A) कम्पाइलर का कार्य किसी हाई लेवल लैंग्वेज में लिखे गए प्रोग्राम या सॉफ्टवेयर को कंप्यूटर की लैंग्वेज में परिवर्तित करना है। यह एक एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर है। अत: यह एक हाई-लेवल लैंग्वेज में लिखे गए प्रोग्राम को मशीन लैंग्वेज में ट्रांसलेट करने का कार्य करता है।
43. (D) इनफॉर्मेशन स्टोर करने वाली डिवाइसें स्टोरेज डिवाइसें कहलाती है, जिनका उपयोग कंप्यूटर द्वारा किया जाता है। हार्ड डिस्क एक विशिष्ट स्टोरेज डिवाइस है।
44. (A) एम०एस० एक्सेल में एक्टिव सेल का कन्टेन्ट (डाटा या फॉर्मूला)फॉर्मूला बार में डिसप्ले होता है। यह स्पेडशीट में वर्क एरिया के ऊपर स्थित होता है। इसे एक्टिव सेल में कन्टेन्ट इंटर करने या कन्टेन्ट को एडिट करने के लिए भी प्रयोग किया जा सकता है।
45. (B) ऑपरेटिंग सिस्टम द्वारा सीधे हैंडल नहीं किए जाने वाले कार्यों को अधिकांशतः यूटिलिटीज द्वारा हैंडल किया जाता है।
46. (C) ऑपरेटिंग सिस्टम कंप्यूटर प्रणाली का एक प्रमुख हिस्सा होता है। इसके माध्यम से समस्त प्रणाली ऑपरेट होती है। डिवाइस ड्राइवर्स छोटे, विशेष प्रयोजन प्रोग्राम होते हैं, जो कंप्यूटर से जुड़ी विशिष्ट डिवाइस का परिचालित या नियंत्रित करते हैं। ये विशिष्ट डिवाइस और उसका प्रयोग करने वाले ऑपरेटिंग सिस्टम के मध्य ट्रांसलेटर के रूप में कार्य कर प्रोग्रामिंग को सरल बनाते हैं।
47. (C) एक्सेल में गणना का क्रम इस प्रकार होता है-ब्रैकेट्स, एक्सपोनेंट्स, डिवीजन/ मल्टीप्लिकेशन (लेफ्ट से राइट में इन दोनों में जो पहले हो) एडिशन/ सब्स्ट्रैक्शन (लेफ्ट से राइट में इन दोनों में जो पहले हो)। इस प्रकार दिए गए फॉर्मूला में एक्सेल पहले 95/5 की गणना करेगा।
48. (C) एम०एस० वर्ड डाक्युमेंट में सभी शब्दों को सेलेक्ट कर रंगीन डिस्प्ले किया जा सकता है। इसके लिए कलर प्रिंटर आवश्यक नहीं है।
49. (D) कंप्यूटर ट्रांसलेशन प्रोग्राम (यथा कंपाइलर) के बिना सीधे मशीन लैंग्वेज को ही समझ सकता है। 50. (C) HTML (Hyper Text Markup Language) किसी वेब ब्राउजर पर वेब पेजों और अन्य सूचना को डिस्प्ले करने की मुख्य मार्कअप लैंग्वेज है। HTML डाक्युमेंट तैयार करने के लिए टेक्स्ट एडिटर प्रोग्राम की आवश्यकता होती है।
51. (B) BIT कंप्यूटर एवं दूरसंचार में सूचना की बेसिक कैपेसिटी हेतु प्रयुक्त शब्दावली है, जिसका पूर्ण रूप Binary Digit होता है। इसका मान केवल 0 या 1 होता है।
52. (B) जब किसी यूजर को किसी ऐसे से ई-मेल प्राप्त हो जिसकी जानकारी उसे नहीं है, तो तुरंत उस ई-मेल को बिना खोले डिलीट कर दिया जाना चाहिए, क्योंकि उसमें वायरस हो सकते हैं।
53. (A) लिंक, ब्राउजर, सर्च इंजिन और हाइपरलिक आदि सभी इंटरनेट से संबंधित शब्द हैं, जबकि कीबोर्ड कंप्यूटर के हार्डवेयर से संबंधित एक इनपुट डिवाइस है।
54. (D) पत्र तैयार करने के लिए वर्ड प्रोसेसिंग एप्लिकेशन सॉफ्टवेयर का प्रयोग करेंगे न कि हार्डवेयर का जबकि सिस्टम सॉफ्टवेयर और यूटिलिटी सॉफ्टवेयर एक प्रकार से कंप्यूटर के इन्फ्रास्ट्रक्चर पर फोकस करते हैं।
55. (C) माउस के बांये बटन को जल्दी-जल्दी दो बार दबाना और छोड़ना डबल-क्लिकिंग कहलाता है। इसके द्वारा किसी प्रोग्राम या डाक्युमेंट आदि को ओपन कर एक्सेस किया जाता है अथवा
किसी डाक्युमेंट में किसी शब्द को हाइलाइट किया जाता है।
56. (C) LAN (Local Area Network) एक ऐसा माध्यम है, जिसके द्वारा एक सीमित क्षेत्र के कंप्यूटरों को आपस में जोड़ा जाता है। LAN के माध्यम से उस नेटवर्क के कंप्यूटरों के मध्य परस्पर इन्फॉर्मेशन शेयर करने के साथ पेरिफेरल उपकरणों को शेयर किया जा सकता है।
57. (C) रन करने के लिए वेट कर रहे प्रोग्रामों की सचियों को क्यूस कहते हैं। जब कंप्यूटर के प्रोसेसर में किसी प्रोग्राम को रोक कर दूसरा प्रोग्राम शुरू किया जाता है तो रोका गया प्रोग्राम उच्च प्राथमिकता के
साथ क्यूस सूची में डाल दिया जाता है।
58. (B) 1024 (219) बाइट का 1 किलोबाइट एवं 1024 किलोबाइट का एक मेगाबाइट होता है। 1024 मेगाबाइट का 1 गीगाबाइट होता है।
59. (A) बैकवर्ड कम्पैटिबिलिटी का तात्पर्य यह है कि जब नया आने वाला सॉफ्टवेयर/ हार्डवेयर पुराने वाले सॉफ्टवेयर/हार्डवेयर के कार्य संसाधित कर सके। अत: पहले पेंटियम II द्वारा की जाने वाली प्रोसेसिंग
को पेंटियम 4 चिप हैंडल कर सकती है।
60. (B) लेजर एक प्रकार का प्रिंटर है। ये सामान्यत: हाई रिजाल्यूशन इम्पैक्ट प्रिंटर है।
61. (B) प्रोग्रामिंग लैंग्वेज कीवर्ड्स, सिंबल्स का एक सेट और स्टेटमेन्ट्स कंस्ट्रक्ट करने हेतु नियमों का एक सिस्टम होती है जिसके माध्यम से कंप्यूटर द्वारा निष्पादित किए जाने वाले अनुदेशों का संप्रेषण किया जा सकता है। प्रोग्रामिंग लैंग्वेज के द्वारा कंप्यूटर में सूचनाओं को अपेक्षित फार्मेट
में तैयार किया जाता है।
62. (A) कंप्यूटर के कीबोर्ड की फंक्शन कीज को ऑपरेटिंग सिस्टम कमांड इंटरप्रेटर या एप्लीकेशन प्रोग्राम के विशेष कार्यों के लिए प्रोग्राम किया जा सकता है।
63. (D) इंटरनेट पर बनाए गए वेब पेजेस का कलेक्शन वेबसाइट कहलाता है। उन वेब पेजेस को उस वेबसाइट पर जाकर देखा जा सकता है।
64. (B) कंप्यूटर के प्रचालन के दौरान माउस ऑपरेटिंग के लिए बेस्ट पॉजिशन माउस के टेल का यूजर की ओर होना है। इसी स्थिति में माउस का बेहतर प्रयोग किया जा सकता है।
65. (D) प्रिंटर और मॉनीटर आउटपुट डिवाइसेस की कैटेगरी में शामिल होंगे क्योंकि ये कंप्यूटर की सूचना या डाटा को प्रिंट या स्क्रीन पर प्रदर्शित करते हैं।
66. (B) कंप्यूटर में जानकारी को स्टोर करने के लिए विभिन्न प्रकार के स्टोरेज साधन जैसे-हार्ड डिस्क, फ्लॉपी, आदि का प्रयोग किया जाता है। इन स्टोरेज डिवाइस का एक वर्ग होता है। हार्ड डिस्क ड्राइव्स को नॉनवोलाटाइल स्टोरेज माना जाता है क्योंकि पॉवर ऑफ होने पर भी इनमें स्टोर की हुई सूचना बनी रहती है।
67. (B) खरीददारों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए उनकी आवश्यकता निर्धारित करना और उसे सही हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर से मैच करना कंप्यूटर कनसल्टंट का कार्य होता है।
68. (D) माउस, कीबोर्ड और स्कैनर कंप्यूटर से जुड़ने वाली इनपुट डिवाइसें हैं, जबकि मॉनीटर, प्रिंटर, प्लॉट्टर इत्यादि आउटपुट डिवाइसें हैं।
69. (D) इंटरनेट में एक्सेस हेतु प्रयोक्ता का कंप्यूटर सर्वर से कनेक्ट होता है।
70. (D) CPU (Central Processing Unit) को ‘कंप्यूटर का ब्रेन’ कहा जाता है। इसके द्वारा कंप्यूटर में इनपुट कराए गए डाटा को प्रोसेस कर आउटपुट में रूपान्तरित किया जाता है।
71. (B) MS एक्सेल एक एप्लिकेशन सॉफ्टवेयर है, जिसका प्रयोग स्प्रेडशीट परिकलन के लिए होता है। 72. (B) किसी डिस्क में स्टोर सूचना को कंप्यूटर द्वारा पढ़े जाने के लिए उस डिस्क को डिस्क ड्राइव में रखते हैं और तब कंप्यूटर उस डिस्क के डाटा को सूचना के रूप में संसाधित करता है।
73. (D) कंप्यूटर प्रणाली में दिए गए कमांड्स को संपन्न करने की प्रक्रिया एक्जीक्यूटिंग कहलाती है।
74. (B) कंप्यूटर प्रणाली में वाइल्डकार्ड्स ऐसे प्रतीक होते हैं जो किसी भी कैरेक्टर या कैरेक्टर में कांबिनेशन को रिप्रेजेन्ट करते हैं।
75. (B) विकल्प (A), (C) और (D) कंप्यूटर साक्षर माने जाने के लिए आवश्यक हैं, जबकि विकल्प (B) प्यूटर साक्षरता से सीधे संबंधित नहीं है।
76. (C) सॉफ्ट कॉपी एक अदृश्य आउटपुट है, जैसे-कंप्यूटर की मैमोरी या किसी मैमोरी स्टोरेज डिवाइस में संग्रहीत मैमोरी, जबकि हार्ड कॉपी वह है जिसे देखा और छुआ जा सकता है जैसे-प्रिंटआउट पेपर।
77. (D) आठ 05 और 1s (बिट्स) की स्ट्रिंग बाइट कहलाती है। यह कंप्यूटर के डाटा को बाइनरी प्रणाली में रिप्रेजेंट करने की इकाई है।
78. (A) दिए गए विकल्पों में माइक्रोसॉफ्ट विंडोज XP और माइक्रोसॉफ्ट वर्ड क्रमश: ऑपरेटिंग सिस्टम और एप्लिकेशन सॉफ्टवेयर के उदाहरण हैं।
79. (D) बिट से बड़ी इकाई बाइट होती है। जिसमें 8 बिट होते हैं। इस बाइट की एक इकाई से पावर ऑफ टू (2″) के तहत 0 से 255 तक कुल 256 मूल्य निरूपित किए जाते हैं। बाइट से बड़ी इकाइयां 89. क्रमश: किलोबाइट, मेगाबाइट, गीगाबाइट, टेराबाइट और पेटाबाइट हैं।
80. (A) कंप्यूटर प्रोग्रामर कंप्यूटर के सॉफ्टवेयर को तैयार करने के प्रक्रम में। कंप्यूटर के लिए सारा थिंकिंग करता है।
81. (A) आउटपुट डिवाइसेज में मुख्यत: मॉनीटर, प्रिंटर इत्यादि आते हैं। इनके माध्यम से कंप्यूटर द्वारा संसाधित डाटा को देखा अथवा प्रिंट किया जा सकता है।
82. (A) किसी डाक्युमेंट की हार्ड कॉपी प्रिंटर द्वारा प्रिंट करके प्राप्त की जा सकती है, जबकि स्कैन या स्टोर की हुई कॉपी को डाक्युमेंट की सॉफ्ट कॉपी कहते हैं।
83. (D) कंप्यूटर प्रणाली (System) की कार्यशीलता (Functionality) में वृद्धि करने के लिए उसके साथ जोड़े जा सकने वाले इक्विपमेंट को पेरिफरल डिवाइस के द्वारा डेजिग्नेट करते हैं। सिस्टम एडऑन ,
सॉफ्टवेयर कंपोनेन्ट्स होते हैं।
84. (A) दो अथवा दो से अधिक टास्क, जॉब या प्रोग्राम को कंप्यूटर पर साथ-साथ संसाधित – होने या चलने देने वाले प्रोसेस और मैमोरी मैनेजमेंट सर्विसेज प्रोवाइड करने वाले प्रक्रम को मल्टीटास्किंग कहते हैं। इसके द्वारा समांतर रूप से कंप्यूटर पर एक साथ कई कार्य संपन्न किए जा सकते हैं। मल्टीग्रेडिंग में इन्स्ट्रक्शन को ऑपरेटिंग सिस्टम द्वारा कई हिस्सों में बांट दिया जाता है।
85. (D) टेम्पलेट ऐसा डाक्युमेंट है, जो पहले से डिजाइन किया हुआ डाक्यूमेंट होता है। टेम्पलेट में स्टैंडर्ड डाक्युमेंट से मिलते हुए फॉन्ट, ले आउट और बैकग्राउंड होता है। एम०एस० वर्ड 2003 में फाइल एक्सटेंशन .dot टेम्पलेंट डाक्युमेंट को और .doci स्टैंडर्ड डाक्युमेंट को (एम०एस० वर्ड 2007 में क्रमश: .dot x और .docx): सूचित करता है।
86. (C) वर्ड प्रोसेसिंग की उन्नत विशेषताओं में दिए गए विकल्पों में से डिटेल आर्कीटेक्चरल ड्राइंग्स बनाने के सिवाय अन्य सभी शामिल हैं।
87. (D) कंप्यूटर इक्विपमेंट और सॉफ्टवेयर के प्रयोग से सूचना के आदान-प्रदान की क्षमता इलेक्ट्रॉनिक कम्युनिकेशन कहलाती है। इलेक्ट्रॉनिक कम्युनिकेशन, इंटरनेट की तुलना में अधिक व्यापक संकल्पना है। 88. (C) लॉजिक चिप एक प्रकार की माइक्रोचिप होती है जो कंप्यूटर प्रोसेसिंग हेतु प्रयुक्त होती है। इसे माइक्रोप्रोसेसर कहा जाता है। यह एकल इंटीग्रेटेड सर्किट (IC) पर CPU के फंवशन्स को समाविष्ट करता है।
89. (C) ईमेल पते में पहले यूजर के खाते का नाम (Local Part) उसके बाद @ चिह्न तथा तत्पश्चात् ISP के होस्ट कंप्यूटर का डोमेन नाम (Domain Part) होता है।
90. (C) एक्सेल स्प्रेडशीट में गणना हेत प्रयुक्त शब्द फार्मूलाज है।
91. (C) दिए गए विकल्पों में से वर्ड प्रोसेसर का श्रेष्ठ उपयोग कहानी टाइप करने के लिए होगा। वर्ड प्रोसेसर के द्वारा टेक्स्ट डाक्युमेंट बनाए जा सकते हैं।
92. (C) यह एम०एस० एक्सेल वर्कशीट पर फॉर्मूला का उदाहरण हैं।
93. (C) माइक्रोसॉफ्ट कम्पनी वैश्विक स्तर पर कंप्यूटर एवं सॉफ्टवेयर क्षेत्र की प्रसिद्ध कम्पनी है। इसके द्वारा तैयार विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम विश्व स्तर पर अधिकांश कंप्यूटरों के प्रचालन हेतु प्रयुक्त होता है।
94. (B) वेब पेज सामान्यत: HTML (हाइपर टेक्स्ट मार्कअप लैंग्वेज) या XHTML __(Extensible HTML) फॉर्मेट में सेव किए जाते हैं।
95. (D) एम०एस० एक्सेल वर्कशीट में सेलों का आयताकार समूह सेल रेंज कहलाता है।
96. (D) ई-मेल एड्रेसों को एड्रेस बुक में स्टोर कर लेने से यह सुविधा होती है, कि उन्हें याद नहीं रखना पड़ता और आवश्यकता पड़ने पर उन्हें देखा जा सकता है।
97. (B) कंप्यूटर की परमानेन्ट या स्थायी मैमोरी ROM (Read Only Memory) होती है। यह नान-वोलेटाइल मैमोरी होती है।
98. (C) कंप्यूटर संक्रियाओं में एम०एस० एक्सेल के संदर्भ में फॉर्मूला गणना वाले अंकों या शब्दों को प्रदर्शित करता है तथा जिन मूल्यों पर यह निर्भर होता है, उनके बदलने पर यह भी परिवर्तित हो जाता है।
99. (A) वर्चुअल मैमोरी (Virtual Memory) हार्ड ड्राइव पर स्पेस है, जहाँ ऑपरेटिंग करना आरंभ करती है, यह कथन सत्य है।
100. (C) जो कंप्यूटर किसी नेटवर्क से जुड़े नहीं रहते हैं, उनमें मॉडेम के माध्यम से इंटरनेट का लाभ प्राप्त किया जा सकता है। मॉडेम ऐसे डिवाइस हैं, जिनका प्रयोग टेलीकम्युनिकेशन लाइनों पर डाटा ट्रान्समिट करने के लिए किया जाता है।