SSC CGL TIER 1 Electrochemical Cell Study Material In Hindi
SSC CGL TIER 1 Electrochemical Cell Study Material In Hindi
विद्युत-रासायनिक सेल

- यह वह युक्ति है, जो रासायनिक ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में परिवर्तित करती है। गैल्वेनी सेल या वोल्टीय सेल, इसी प्रकार की सेलें हैं।
- इसमें दो चालक इलेक्ट्रोड होते हैं— ऐनोड पर (जिस पर ऑक्सीकरण होता है) तथा कैथोड (जिस पर अपचयन होता है)।
- इसमें इलेक्ट्रोडों के मध्य विद्युत-अपघट्य भरा रहता है जिसमें आयन उपस्थित होते हैं जो मुक्त रुप से गति कर सकते हैं।
Know Daniell Cell Study Material In Hindi
डेनियल सेल
- यह एक गैल्वेनी या विद्युत-रासायनिक सेल है।
- इसमें जिंक तथा कॉपर के इलेक्ट्रोड, क्रमश: जिंक सल्फेट तथा कॉपर सल्फेट के विलयन में डूबे रहते हैं।
इसको निम्न प्रकार दर्शाया जाता है
Zn। Zn2+।। Cu2+ ।Cu
Know Battery For SSC CGL TIER 1
बैटरी
यह श्रेणी क्रम में संयोजित दो या अधिक सेलों की व्यवस्था है। यह एक गैल्वेनी सेल है। ये दो प्रकार की होती हैं
- प्राथमिक बैटरी (पुन: आवेशित नहीं की जा सकती) उदाहरण — शुष्क सेल, मर्करी सेल आदि।
- द्वीतीय बैटरी (पुन: आवेशित की जा सकती है) उदाहरण— सीसा संचायक बैटरी, निकिल कैडमियम बैटरी।
Lechlanche Cell Study Material In Hindi
लेक्लांशे सेल
- इसमें जिंक का पात्र होता है जो ऐनोड का कार्य करता है तथा चूर्णित मैंगनीज डाइअऑक्साइड तथा कार्बन से घिरी ग्रेफाइट की छड़ कैथोड़ का कार्य करता है।
- इसके इलेक्ट्रोडों में मध्य NH4Cl तथा ZnCl2 का पेस्ट भरा रहता है।
- इसका प्रयोग ट्रॉन्जिस्टर तथा घड़ियों में किया जाता है। इसका विभव लगभग 1.5V होता है।
Mercury Cell For SSC CGL TIER 1
मर्करी सेल
- इसका प्रयोग कम विद्युत का प्रयोग करने वाली युक्तियों; जैसे— कैमरा, कान की मशीन आदि में किया जाता है।
- इसमें जिंक-मर्करी अमलगम ऐनोड का कार्य करता है तथा HgO व कार्बन का मिश्रण कैथोड़ का कार्य करता है। KOH तथा ZnO का मिश्रण विद्युत-अपघट्य का कार्य करता है।
- इसका विभव 1.35 V होता है। यह विभव, बैटरी के पूरे जीवनकाल में निश्चित रहता है।
Lead Storage Battery Study Material In Hindi
सीसा संचायक बैटरी
- यह एक द्वीतीय बैटरी है।
- इसके निरावेशन (Discharging) अर्थात् प्रयोग के समय, विद्युत-रासायनिक सेल का भाँति कार्य करती है तथा आवेशन (Charging) के समय, विद्युत-अपघटनी सेल की भाँति कार्य करती है।
- इसका प्रयोग वाहनों तथा इर्न्वटरों में किया जाता है।
- इसमें लेड का बना ऐनोड़ होता है तथा लेड डाइऑक्साइड (PbO2) में डूबी लेड की छड़ कैथोड़ का कार्य करती हैं। सल्फ्यूरिक अम्ल का 38% विलयन विद्युत-अपघट्य का कार्य करता है।
- सीसा संचायक बैटरी का प्रयोग होने पर PbSO4 बनता है तथा जब इसे आवेशित किया जाता है, तो लेड डाइऑक्साइड बनता है।
- इसकी श्रेणी में छ: समान सेलें व्यवस्थित रहती हैं। प्रत्येक सेल 2V विभव उत्पन्न करती है अत: सेल का कुल विभव 12 V होता है।
- इसकी श्रेणी में छ: समान सेलें व्यवस्थित रहती हैं। प्रत्येक सेल 2 V विभव उत्पन्न करती है अत: सेल का कुल विभव 12 V होता है।
Know Fuel Cells Study Material In Hindi
ईंधन सेल
- ये वे गैल्वेनी सेल हैं, जिनमें ईंधन; जैसे हाइड्रोजन (H2), मेथेन, मेथेनॉल (CH3OH) आदि के दहन से प्राप्त विद्युत ऊर्जा के स्त्रोत के रुप में किया जाता है।
- इसकी दक्षता 70% होती है एवं यह प्रदूषण मुक्त सेल है।
उदाहरण—हाइड्रोजन—ऑक्सीजन ईंधन सेल।
SSC CGL Study Material Sample Model Solved Practice Question Paper with Answers

